1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला क्रिकेट : भारत को हराकर न्यूजीलैंड ने बनाई 2-1 की बढ़त

महिला क्रिकेट : भारत को हराकर न्यूजीलैंड ने बनाई 2-1 की बढ़त

 Written By: IANS
 Published : Jul 04, 2015 10:27 am IST,  Updated : Jul 04, 2015 10:29 am IST

बेंगलुरू: रेचेल प्रिस्ट (64) और कप्तान सूजी बेट्स (59) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 125 रनों की साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार को खेले

महिला क्रिकेट : भारत को...- India TV Hindi
महिला क्रिकेट : भारत को हराकर न्यूजीलैंड ने बनाई 2-1 की बढ़त

बेंगलुरू: रेचेल प्रिस्ट (64) और कप्तान सूजी बेट्स (59) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 125 रनों की साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को छह विकेट से हरा दिया। इसके साथ मेहमान टीम ने चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

भारत ने मेहमान टीम के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने 45.4 ओवरो में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। बेट्स ने 87 गेंदों का सामना कर सात चौके लगाए जबकि प्रिस्ट ने 101 गेंदों की पारी में सात चौके और एक छक्का जड़ा।

एमी सैदरवेट 22 रनों पर नाबाद लौटीं। मेहमान टीम ने प्रिस्ट और बेट्स के अलावा मैडी ग्रीन (14) और सोफी डिवाइन (17) के विकेट गंवाए।

भारत की ओर से झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत कौर ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, भारतीय महिलाओं ने वेदा कृष्णमूर्ति (61) के उम्दा अर्धशतक की बदौलत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 182 रन बनाए। भारतीय पारी में 3.64 के औसत से बने।

वेदा के अलावा भारत के लिए कप्तान मिताली राज ने 30 और दिप्ती शर्मा ने 22 रनों की पारी खेली। इसके अलावा निरांजना नागराजन (12) और हरमनप्रीत कौर (11) ही दहाई तक पहुंच सकीं।

वेदा ने अपनी 85 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए। वेदा और शर्मा ने पांचवें विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की।

मिताली ने 70 गेंदों की जुझारू पारी में पांच चौके लगाए। भारत की तीन बल्लेबाज रन आउट हुईं। न्यूजीलैंड की ओर से सोफी डिवाइन ने तीन विकेट लिए।

मेहमान टीम ने सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार दो जीत दर्ज की और अब सीरीज जीतने की कगार पर है।

सीरीज का चौथा और अंतिम मुकाबला सोमवार को होगा और फिर इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। सभी मैच बेंगलुरू में ही होंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल