1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला क्रिकेट : बारिश के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच रद्द

महिला क्रिकेट : बारिश के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच रद्द

 Reported By: IANS
 Published : Sep 26, 2019 10:16 pm IST,  Updated : Sep 26, 2019 10:16 pm IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच यहां लालाभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में गुरुवार को खेला जाने वाला दूसरा टी-20 मैच बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंक रद्द कर दिया गया।

महिला क्रिकेट : बारिश के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच रद्द- India TV Hindi
महिला क्रिकेट : बारिश के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच रद्द   Image Source : TWITTER/BCCI

सूरत। भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच यहां लालाभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में गुरुवार को खेला जाने वाला दूसरा टी-20 मैच बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंक रद्द कर दिया गया। मैच शुरू होने से पहले ही लगातार बारिश हो रही थी जो जारी रही और मैच अधिकारियों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया।

भारतीय टीम ने पहला मैच 11 रनों से अपने नाम किया था। वह तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। तीसरा और अंतिम मैच 29 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

भारतीय महिलाओं की कोशिश उस मैच को जीत सीरीज अपने नाम करने की होगी तो वहीं दक्षिण अफ्रीकी महिलाएं बराबरी की फिराक में होंगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल