1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरमनप्रीत के हाथों ऑस्ट्रेलिया की धुनाई देख यूं डांस किया मिताली ने, वीडियो हुआ वायरल

हरमनप्रीत के हाथों ऑस्ट्रेलिया की धुनाई देख यूं डांस किया मिताली ने, वीडियो हुआ वायरल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 22, 2017 03:33 pm IST,  Updated : Jul 22, 2017 03:33 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ महिला विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में एक तरफ जहां मैदान में हरमनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों की धुनाई लगा रही थी वहीं बाउंड्री रोप के पास बैठी भारतीय कप्तान मिताली राज धुनाई की धुन पर डांस करती हुई नज़र आईं।

Mithali Raj- India TV Hindi
Mithali Raj

नयी दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ महिला विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में एक तरफ जहां मैदान में हरमनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों की धुनाई लगा रही थी वहीं बाउंड्री रोप के पास बैठी भारतीय कप्तान मिताली राज धुनाई की धुन पर डांस करती हुई नज़र आईं। उनका साथ वेदा कृष्णमूर्ति ने भी दिया। बीसीसीआई ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ये वीडियो शेयर किया है। 

जब हरमनप्रीत के शॉट्स पर लगी थिरकने मिताली 

दरअसल मिताली और वेदा उस समय डांस करने लगीं जब हरमनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की चौकों-छक्कों के साथ धुनाई कर रहीं थी। मिताली और स्मृति आउट होकर पवेलियन में बैठी थे। जब कैमरे की नजर मिताली पर पड़ी वह शरमा गईं। आईसीसी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि मिताली और वेदा इस विश्वकप में अपनी बल्लेबाजी से ही स्टार नहीं, अपना डांस भी दिखाया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल