1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: भारत के खिलाफ हार के बाद पाक बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी ने सरफराज को दिया सफलता का मूल मन्त्र

World Cup 2019: भारत के खिलाफ हार के बाद पाक बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी ने सरफराज को दिया सफलता का मूल मन्त्र

 Reported By: IANS
 Published : Jun 19, 2019 02:19 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 02:19 pm IST

पाकिस्तान के कप्तान ने कथित तौर पर अपने खिलाड़ियों को चेतावनी दी थी अगर वे विश्व कप में अपने प्रदर्शन को बेहतर नहीं कर पाए तो घर पर उनकी बहुत आलोचना होगी। 

सरफराज अहमद- India TV Hindi
सरफराज अहमद, कप्तान पाकिस्तान  Image Source : GETTY IMAGE

लाहौर। विश्व कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन एहसान मनी ने कप्तान सरफराज अहमद से कहा कि वे बाकी के बचे चार मैचों पर ध्यान दें। 'न्यूज डॉट कॉम डॉट पीके' के अनुसार, मनी ने सरफराज को मंगलवार को फोन किया और उन्हें आश्वासन दिया कि पूरा देश टीम के साथ है और उम्मीद कर रहा है कि बाकी के मैचों में टीम अपने प्रदर्शन में सुधार करेगी।

पीसीबी चेयरमैन ने सरफराज से कहा कि वह 'न्यूज स्टोरी' को देखकर अपना ध्यान न भटकाएं और आगामी मैचों में शांति से टीम का नेतृत्व करते हुए अपने प्रदर्शन को बेहतर करें। 

इससे पहले, पाकिस्तान के कप्तान ने कथित तौर पर अपने खिलाड़ियों को चेतावनी दी थी अगर वे विश्व कप में अपने प्रदर्शन को बेहतर नहीं कर पाए तो घर पर उनकी बहुत आलोचना होगी। 

सरफराज ने कहा था, "अगर कोई सोचता है कि मैं घर जाऊंगा तो यह उनकी बेवकूफी है। ईश्वर न करे अगर कुछ बुरा होता है तो मैं सिर्फ अकेला घर नहीं जाऊंगा।"

पाकिस्तान का अगला मैच दक्षिण अफ्रीका से होगा। तालिका में टीम तीन अंकों के साथ नौवें पायदान पर है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल