1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: कोहली और बटलर जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जाम्पा ने साथी लियोन पर दिखाया भरोसा

World Cup 2019: कोहली और बटलर जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जाम्पा ने साथी लियोन पर दिखाया भरोसा

 Reported By: Bhasha
 Published : May 21, 2019 11:47 am IST,  Updated : May 24, 2019 04:23 pm IST

जाम्पा और लियोन ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की वनडे श्रृंखला में 12 विकेट लिए।जो अब कोहली और बटलर को गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं।

एडम जाम्पा- India TV Hindi
एडम जाम्पा और नाथन लियोन, स्पिन गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया  Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। एडम जाम्पा का मानना है कि उनकी आक्रामक लेग स्पिन और नाथन लियोन की ऑफ स्पिन 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे आईसीसी विश्व कप में आस्ट्रेलिया का अहम हथियार साबित होगी। 

जाम्पा और लियोन ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की वनडे श्रृंखला में 12 विकेट लिये। जाम्पा ने पत्रकारों से कहा ,‘‘ कुछ महीने पहले हमने एक दूसरे से कहा कि हम विश्व कप में अहम भूमिका निभा सकते हैं। हमें अपनी ओर से पूरी कोशिश करनी है।’’ जाम्पा ने पिछले सत्र में एसेक्स के लिये काउंटी क्रिकेट खेला था। 

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने पिछले कुछ महीने में काफी बातचीत की। हमने नेट्स पर काफी बातचीत की और मैदान पर भी। आपसी संवाद काफी अहम है। कप्तान आरोन फिंच ने हमें डैथ ओवरों में विकेट लेने पर फोकस करने को कहा। अगर आप विराट कोहली या जोस बटलर जैसे फार्म में चल रहे बल्लेबाजों को गेंदबाजी कर रहे हैं तो बीच के ओवरों में गेंदबाजी काफी अहम होती है।’’ 

बता दें कि इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप में आस्ट्रेलिया एक जून को पहला मैच अफगानिस्तान से खेलेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल