1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम से बोले शोएब अख्तर- अपने आदर्श कोहली की तरह खेलना सीखो

बाबर आजम से बोले शोएब अख्तर- अपने आदर्श कोहली की तरह खेलना सीखो

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 24, 2019 03:15 pm IST,  Updated : Jun 24, 2019 03:15 pm IST

अख्तर ने कहा कि आजम पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण रन बना रहे हैं लेकिन वह मैच को खत्म नहीं कर पा रहे हैं। 

बाबर आजम से बोले शोएब अख्तर- अपने आदर्श कोहली की तरह खेलना सीखो - India TV Hindi
बाबर आजम से बोले शोएब अख्तर- अपने आदर्श कोहली की तरह खेलना सीखो  Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सोमवार को कहा कि विराट कोहली के प्रशंसक बाबर आजम को अपने ‘आदर्श’ की तरह खेलना सीखना चाहिए और भारतीय कप्तान की तरह मैच के हालात से सामंजस्य बैठाकर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में बदलना चाहिए। 

अख्तर ने कहा कि आजम पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण रन बना रहे हैं लेकिन वह मैच को खत्म नहीं कर पा रहे हैं। अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर डाले वीडियो में कहा, ‘‘मैं बाबर आजम से कहना चाहता हूं कि अगर तुम विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हो तो उसकी तरह खेलना भी सीखो। विराट ने काफी मुश्किल हालात में रन बनाए हैं। आजम को विराट की तरह एक रन बनाना और उसकी तरह नयापन लाना सीखना होगा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप विराट, रोहित शर्मा और केन विलियमसन जैसे खिलाड़ियों को देखें तो ये सभी खिलाड़ी अर्धशतक बनाने के बाद रन गति में इजाफा करते हैं। आजम को इन खिलाड़ियों से सीखना चाहिए। उसके पास अधिक शाट होने चाहिए।’’ 

अख्तर ने हालांकि हारिस सोहेल की तारीफ की जिन्होंने रविवार को विश्व कप मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की 49 रन की जीत के दौरान 59 गेंद में 89 रन की पारी खेली। बाबर ने इस मैच में 80 गेंद में 69 रन बनाए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल