1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: न्यूजीलैंड को मात देने के बाद इंग्लैंड का ये बल्लेबाज सेमीफाइनल में धमाल मचाने को तैयार, कही ये बड़ी बात

World Cup 2019: न्यूजीलैंड को मात देने के बाद इंग्लैंड का ये बल्लेबाज सेमीफाइनल में धमाल मचाने को तैयार, कही ये बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Jul 04, 2019 06:33 am IST,  Updated : Jul 04, 2019 09:53 am IST

बेयरस्टो ने इस मैच में 106 रन बनाए। उन्होंने भारत के खिलाफ भी शतक जड़ा था। अपनी पारी के लिए बेयरस्टो को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

जॉनी बेयरस्टो- India TV Hindi
जॉनी बेयरस्टो, सलामी बल्लेबाज इंग्लैंड  Image Source : GETTY IMAGES

चेस्टर ली स्ट्रीट। बेहद अहम मैच में शतकीय पारी खेल इंग्लैंड को आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में पहुंचाने में वाले सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने कहा है कि यह जीत और उनकी बल्लेबाजी से वे बेहद खुश हैं। 

इंग्लैंड लगातार दो मैच हारने के बाद सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होती दिख रही थी लेकिन उसने भारत और फिर मंगलवार को न्यूजीलैंड को मात 27 साल बाद विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बेयरस्टो ने कहा है कि आपके सामने जो हालात होते हैं आपको उनके मुताबिक काम करना होता है। 

बेयरस्टो ने इस मैच में 106 रन बनाए। उन्होंने भारत के खिलाफ भी शतक जड़ा था। अपनी पारी के लिए बेयरस्टो को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पुरस्कार लेने के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, "अपनी फॉर्म से में बेहद खुश हूं साथ ही हमने आखिरी दो मैचों में जो खेला है उससे भी मैं बेहद खुश हूं। उम्मीद है कि हम सेमीफाइनल में भी इसी तरह का खेल खेलेंगे।आपके सामने जो भी स्थिति आती है आपको उसके मुताबिक प्रतिक्रिया करनी होती है।"

बेयरस्टो ने अपने सलामी जोड़ीदार जेसन रॉय के साथ पहले विकेट के लिए 123 रन जोड़े थे। 

इस साझेदारी पर बेयरस्टो ने कहा, "लंबे समय तक साथ में बल्लेबाजी करने से काफी मदद मिलती है। आप एक दूसरे को काफी अच्छे से समझते हो। हम जानते थे कि यह हमारे लिए हर हाल में जीतने वाला मैच है और न्यूजीलैंड बेहतरीन टीम है। बीते कुछ सप्ताहों में जो कुछ हुआ उसके बाद हम सेमीफाइनल में जाने से खुश हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल