1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल से मिलेगा नया 'विश्व चैम्पियन'- डेनियल विटोरी

World Cup 2019: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल से मिलेगा नया 'विश्व चैम्पियन'- डेनियल विटोरी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 13, 2019 05:04 pm IST,  Updated : Jul 13, 2019 05:04 pm IST

डेनियल विटोरी ने कहा न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाला विश्व कप फाइनल ‘काफी विशेष’ होगा क्योंकि इससे नयी चैम्पियन टीम मिलेगी। 

डेनियल विटोरी- India TV Hindi
डेनियल विटोरी, पूर्व कप्तान न्यूजीलैंड  Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी ने कहा कि रविवार को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाला विश्व कप फाइनल ‘काफी विशेष’ होगा क्योंकि इससे नयी चैम्पियन टीम मिलेगी। 

विटोरी ने आईसीसी में अपने कालम में लिखा, ‘‘दोनों टीमें विश्व कप फाइनल में पहुंचकर काफी रोमांचित होंगी और पहली बार खिताब हासिल करने की बात इसे और भी विशेष बनाती है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इन दोनों में से कोई भी टीम जीतेगी तो यह काफी रोमांचक होगा।’’ 

विटोरी ने कहा, ‘‘श्रीलंका की टीम 1996 में खिताब जीती थी और वह पहली बार की चैम्पियन थी और इस जीत से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गयी थी और मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड के लिये बिलकुल ऐसा ही होगा।’’ 

उन्हें लगता है कि इस मैच में दोनों टीमों के पास बराबरी का मौका होगा। 

विटोरी ने कहा, ‘‘यह बराबरी का मौका होगा और दोनों टीमें इसे ऐसे ही देखेंगी। विराट कोहली ने टूर्नामेंट में पहले कहा था कि अगर एक टीम अच्छा खेलती है तो वह किसी को भी हरा सकती है और अगर ऐसा नहीं होता तो कोई भी उस टीम को हरा सकता है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों कप्तान इसे ऐसे ही देखेंगे, दोनों एक दूसरे का काफी सम्मान करते हैं और दोनों एक ही जज्बे से खेलेंगे, भले ही नतीजा कुछ भी हो। यह क्रिकेट का बेहतरीन मैच होगा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल