1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: ऋषभ पंत से नाराज होकर इंग्लैंड के इस दिग्गज ने जब सुनाया तो युवराज सिंह ने इस तरह बचाया

World Cup 2019: ऋषभ पंत से नाराज होकर इंग्लैंड के इस दिग्गज ने जब सुनाया तो युवराज सिंह ने इस तरह बचाया

 Reported By: IANS
 Published : Jul 11, 2019 12:40 pm IST,  Updated : Jul 11, 2019 02:23 pm IST

पंत नंबर-4 पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन स्पिन गेंदबाज मिशेल सेंटनर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए।

Rishabh Pant- India TV Hindi
Rishabh Pant, Batsmen Team India Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऋषभ पंत की बल्लेबाजी से नाखुश नजर आए तो वहीं युवराज सिंह ने भारतीय खिलाड़ी का बचाव किया। भारत को अंतिम-4 के एक बेहद रोमांचक मैच में ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर न्यूजीलैंड ने 18 रनों से मात दी। 

पंत नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए लेकिन 56 गेंदों पर केवल 32 रन ही बना सके। वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन स्पिन गेंदबाज मिशेल सेंटनर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। 

पीटरसन ने ट़्वीट किया, "कितनी बार हमने पंत को यह करते हुए देखा है????!!! इसी कारण उन्हें शुरुआत में टीम में शामिल नहीं किया गया था। दुखद।"

हालांकि, भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पंत का बचाव किया। 

सिंह ने कहा, "उन्होंने केवल आठ वनडे मैच खेले हैं। यह उनकी गलती नहीं है वह सीखेंगे और बेहतर होंगे, यह दुख नहीं है। हालांकि, हमें अपने विचार साझा करने का अधिकार है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल