1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: अफगानिस्तान से गिरते-पड़ते जीता भारत तो सोशल मीडिया पर इन खिलाड़ियों को फैन्स ने लगाई लताड़

World Cup 2019: अफगानिस्तान से गिरते-पड़ते जीता भारत तो सोशल मीडिया पर इन खिलाड़ियों को फैन्स ने लगाई लताड़

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 23, 2019 10:56 am IST,  Updated : Jun 23, 2019 10:58 am IST

गैर जिम्मेदाराना शॉट खेल कर राहुल आउट हुए। उसके बाद नंबर चार पर अभी तक संघर्ष कर रहे विजय शंकर भी कोई कमाल की पारी नहीं खेल पाए हैं। वो भी 25 रन बनाकर पवेलियन की और चल दिए।

मोहम्मद शमी- India TV Hindi
मोहम्मद शमी, गेंदबाज भारत  Image Source : GETTY IMAGE

आईसीसी विश्व कप 2019 में भारत और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का 28वां मुकाबला खेला गया। जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन वो तब गलत साबित हुआ जब भारत के उप कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने अर्धशतकीय साझेदारी बनाई। हालाँकि टीम के कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं निभा पाए। 

पहले गैर जिम्मेदाराना शॉट खेल कर राहुल आउट हुए। उसके बाद नंबर चार पर अभी तक संघर्ष कर रहे विजय शंकर भी कोई कमाल की पारी नहीं खेल पाए हैं। वो भी 25 रन बनाकर पवेलियन की और चल दिए। कप्तान विराट कोहली और केदार जाधव ने अर्धशतक मारे जिसके चलते  भारत 50 ओवर में 224 रन ही बना पाया।

हालाँकि मैच के अंत में जसप्रीत बुमराह और अंतिम ओवर में मोहम्मद शमी ने हैट्रिक लेकर भारतीय टीम को 11 रनों से जीत दिला दी। वरना विश्व कप में अफगानिस्तान बड़ा उलटफेर कर सकता था। शमी ने चार तो बुमराह ने 2 विकेट अपने नाम किए।

जिसके बाद फैन्स ने टीम इंडिया के बल्लेबजों का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया। सबसे ज्यादा मजाक का पात्र शिखर धवन की जगह ओपनिंग कर रहे के.एल. राहुल बने। जिनकी फैन्स ने सोशल मीडिया पर जमकर क्लास लगाई। 

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल