1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: पूर्व पाक कप्तान का बड़ा बयान, कहा- कोहली जैसा बनना चाहते हैं कई पाकिस्तानी क्रिकेटर

World Cup 2019: पूर्व पाक कप्तान का बड़ा बयान, कहा- कोहली जैसा बनना चाहते हैं कई पाकिस्तानी क्रिकेटर

 Reported By: IANS
 Published : Jun 03, 2019 04:33 pm IST,  Updated : Jun 03, 2019 04:33 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने कहा है कि उनके देश में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारतीय कप्तान विराट कोहली की तरह खेलना चाहते हैं।

World Cup 2019: पूर्व पाक...- India TV Hindi
World Cup 2019: पूर्व पाक कप्तान का बयान, कहा- कोहली जैसा बनना चाहते हैं कई पाकिस्तानी क्रिकेटर  Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने कहा है कि उनके देश में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारतीय कप्तान विराट कोहली की तरह खेलना चाहते हैं और उनके जैसे फिट रहना पसंद करते हैं। इंग्लैंड में जारी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2019 में पाकिस्तान और भारत के बीच 16 जून को मैनचेस्टर में मुकाबला खेला जाएगा।

यूनिस ने इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में कहा, "विराट कोहली को पाकिस्तान में बहुत मोहब्बत करते हैं। आज कई पाकिस्तानी खिलाड़ी कोहली जैसे खेलना चाहते हैं और उनके जैसे फिट रहना पसंद करते हैं। कई पाकिस्तानी खिलाड़ी कोहली जैसी बॉडी लैंग्वेज रखना चाहते हैं। एशिया कप में जब वह (कोहली) नहीं खेले थे तो स्टेडियम में ज्यादा दर्शक नहीं थे। विराट विश्व कप में टीम इंडिया के बड़े एक्स फैक्टर हैं।" 

इससे पहले कोहली ने दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता को लेकर कहा था, "मुझे लगता है कि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा रोमांचक होता है। अगर आप खिलाड़ी से पूछेंगे तो यह बता पाना मुश्किल होता है कि वे कैसा महसूस करते हैं। हां, हम ऐसे मैचों को लेकर हमेशा रोमांचक और उत्साहित महसूस करते हैं।" 

उन्होंने कहा था, "हमारे लिए यह अन्य मैचों जैसा ही होता है, जिसे हमें जीतने की जरूरत होती है। हां, ऐसे मैचों में दबाव जरूर होता है क्योंकि स्टेडियम का वातावरण काफी मुश्किल होता है। लेकिन मैदान पर उतरते ही हमारे लिए यह सिर्फ एक क्रिकेट होता है।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल