1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: न्यूज़ीलैंड के इस खिलाड़ी ने भारतीय फैंस की ली चुटकी, कहा 'बेच दे फाइनल मैच के टिकट'

World Cup 2019: न्यूज़ीलैंड के इस खिलाड़ी ने भारतीय फैंस की ली चुटकी, कहा 'बेच दे फाइनल मैच के टिकट'

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 13, 2019 03:43 pm IST,  Updated : Jul 13, 2019 03:43 pm IST

रविवार को लार्ड्स के मैदान पर खेले जाने वाले विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमों के बीच मुकाबला होगा। 

Jimmy Neesham- India TV Hindi
Jimmy Neesham, Player New Zealand Cricket Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। न्यूजीलैंड के हरफनमौला जिम्मी नीशाम ने भारतीय प्रशंसकों से अपील कि है कि वे विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले के टिकट को आईसीसी के आधिकारिक मंच से बेचे। 

बड़ी संख्या में भारतीय प्रशंसकों ने विश्व कप का टिकट इस उम्मीद में खरीद लिया था कि विराट कोहली की टीम फाइनल में खेलेगी। 

सेमीफाइनल में हालांकि न्यूजीलैड से हार कर टीम खिताबी मुकाबले से बाहर हो गयी। ऐसे में भारतीय प्रशंसकों के पास मैच देखने या फिर टिकट को बेचने का विकल्प है। 

रविवार को लार्ड्स के मैदान पर खेले जाने वाले विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमों के बीच मुकाबला होगा। नीशाम ने भारतीय प्रशंसकों से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के प्रशंसकों का ख्याल रखने को कहा। 

नीशाम ने ट्वीट किया, ‘‘ प्रिय भारतीय प्रशंसक, अगर आप फाइनल मैच को देखने के लिए स्टेडियम में नहीं आना चाहते है तो कृपया अपने टिकट को आधिकारिक मंच से बेच दे। मुझे पता है ज्यादा मुनाफे के साथ टिकट बेचना फायदे का सौदा है लेकिन क्रिकेट के असली प्रशंसकों को मौका दीजिए, सिर्फ अमीरों को नहीं।’’ 

हाल ही में आईसीसी ने भी टिकटों को लेकर ‘वापसी नीति’ बनायी है जिसके तहत प्रशंसक अपने टिकट को वापस कर पूरी रकम ले सकते है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल