1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्वकप 2019: पाकिस्तान और श्रीलंका ने बारिश से धुले मैच में अंक बांटे

विश्वकप 2019: पाकिस्तान और श्रीलंका ने बारिश से धुले मैच में अंक बांटे

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 07, 2019 09:22 pm IST,  Updated : Jun 07, 2019 09:22 pm IST

पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ने एक मैच जीता है और एक मैच गंवाया है। पाकिस्तान को शुरूआती मैच में वेस्टइंडीज से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था जबकि उसने प्रबल दावेदार इंग्लैंड को 14 रन से शिकस्त दी थी।   

pakistan vs sri lanka- India TV Hindi
pakistan vs sri lanka Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिस्टल। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को यहां बारिश के कारण आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मैच रद्द हो गया जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। बारिश के कारण मैदान खेलने लायक नहीं था। अंपायर नाइजेल लोंग और इयान गोल्ड ने मैदान का दो बार मुआयना करने के बाद शाम तीन बजकर 46 मिनट पर इसे रद्द करने का फैसला किया, इससे दोनों टीमों ने दो अंक बांट लिये।

 
आसमान पर तब भी बादल छाये हुए थे जब 20-20 ओवर का मैच कराने के लिये मैदान का अंतिम मुआयना हुआ। 

पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ने एक मैच जीता है और एक मैच गंवाया है। पाकिस्तान को शुरूआती मैच में वेस्टइंडीज से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था जबकि उसने प्रबल दावेदार इंग्लैंड को 14 रन से शिकस्त दी थी। 

श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड से 10 विकेट से हार गयी थी लेकिन उसने अफगानिस्तान पर 34 रन की जीत से अपना अभियान फिर पटरी पर वापस कराया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल