1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: वर्ल्ड कप में भारत को लगा बड़ा झटका, शिखर धवन चोट के कारण टीम से बाहर

World Cup 2019: वर्ल्ड कप में भारत को लगा बड़ा झटका, शिखर धवन चोट के कारण टीम से बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 11, 2019 01:37 pm IST,  Updated : Jun 11, 2019 02:10 pm IST

आईसीसी 2019 वर्ल्ड कप में भारत को बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज चोट के कारण 3 हफ्ते के लिए टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं।

World Cup 2019- India TV Hindi
World Cup 2019: वर्ल्ड कप में भारत को लगा बड़ा झटका, शिखर धवन चोट के कारण टीम से बाहर Image Source : GETTY IMAGES

आईसीसी 2019 वर्ल्ड कप में भारत को बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोट के कारण 3 हफ्ते के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। धवन के अंगूठे में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। इसका मतलब ये है कि धवन न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैचों में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। 

धवन को ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर-नाइल की उछाल लेती गेंद से चोट लग गई थी। उनके अंगूठे में चोट आई थी। इसके बावजूद उन्होंने शतक जड़ा था। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में शिखर धवन ने 109 गेंदों में शानदार 117 रन की पारी खेली थी। इसमें 16 चौके शामिल थे। 

बीसीसीआई ने अभी तक शिखर धवन के रिप्लेसमेंट को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। ऐसा माना जा रहा है कि धवन की गैरमौजूदगी में केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में ओपनिंग कर सकते हैं। वहीं, मिडिल आर्डर में विजय शंकर या दिनेश कार्तिक को मौका मिल सकता है।

 

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल