1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: विजय शंकर चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

World Cup 2019: विजय शंकर चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 01, 2019 01:49 pm IST,  Updated : Jul 01, 2019 01:54 pm IST

टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजयं शकर चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। शंकर की जगह मयंक अग्रवाल को टीम इंडिया में मौका मिल सकता है।

world cup 2019- India TV Hindi
World Cup 2019: विजय शंकर चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड और वेल्स में जारी आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर आई है। टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजयं शकर चोट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। शंकर की जगह मयंक अग्रवाल को टीम इंडिया में मौका मिल सकता है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण करने वाले 28 वर्षीय कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अभी तक टीम इंडिया की ओर से वनडे फॉर्मेट नहीं खेला हैं। 

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘जसप्रीत बुमराह की गेंद से विजय के पैर की उंगलियां चोटिल हो गयी। उसकी स्थिति अच्छी नहीं है और वह टूर्नामेंट में आगे हिस्सा नहीं ले पाएगा। वह स्वदेश लौट रहा है। ’’

सूत्रों ने कहा, ‘‘भारतीय टीम प्रबंधन उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल करने के लिये कह सकता है क्योंकि वह सलामी बल्लेबाज है और अगर ऋषभ पंत अगले दो मैचों में असफल रहते हैं तो इससे केएल राहुल वापस नंबर चार का जिम्मा संभाल सकते हैं।’’ अग्रवाल के नाम को आईसीसी की टूर्नामेंट तकनीकी समिति से मंजूरी मिलने की संभावना है तथा वह बर्मिंघम में ही टीम से जुड़ सकते हैं। 

गौरतलब है कि भारत को एजबेस्टन में खेले गए अपने पिछले मैच में  मेजबान इंग्लैंड के हाथों 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया का सामना मंगलवार, 2 जुलाई को बांग्लादेश से बर्मिंघम होगा।

(भाषा इनपुट के साथ)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल