1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: सेमीफाइनल में हार से निराश रोहित शर्मा ने फैंस के लिए ट्विटर पर लिखा भाुवक संदेश

World Cup 2019: सेमीफाइनल में हार से निराश रोहित शर्मा ने फैंस के लिए ट्विटर पर लिखा भाुवक संदेश

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 12, 2019 03:44 pm IST,  Updated : Jul 12, 2019 03:48 pm IST

रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ‘जरूरत के समय अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम’ रही। उन्होंने यह भी कहा कि न्यूजीलैंड से विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से उनका दिल भारी है।

World Cup 2019: वर्ल्ड कप में...- India TV Hindi
World Cup 2019: वर्ल्ड कप में बाहर होने से निराश रोहित शर्मा ने फैंस के लिए ट्विटर पर लिखा भाुवक संदेश Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर। भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ‘जरूरत के समय अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम’ रही। उन्होंने यह भी कहा कि न्यूजीलैंड से विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से उनका दिल भारी है। खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम वर्षाबाधित सेमीफाइनल 18 रन से हार गई थी। भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाज एक-एक रन बनाकर आउट हो गए।

रोहित ने ट्वीट किया, ‘‘जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब हम एक टीम के रूप में नाकाम रहे। 30 मिनट के खराब खेल ने हमसे कप छीन लिया। मेरा दिल भारी है और आपका भी होगा। देश से मिल रहा समर्थन अतुलनीय है। आप सभी का यहां हमारा इस तरह समर्थन करने के लिये धन्यवाद।’’ इससे पहले कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि उनकी टीम 45 मिनट के खराब खेल के कारण हार गई।

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में ये लगातार दूसरी बार है जब टीम इंडिया टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुई है। इससे पहले भारतीय टीम को 2015 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारकर बाहर होना पड़ा था। अब वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 14 जुलाई को लार्ड्स में भिडंत होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल