कोलकाता: भारत भले ही विश्व T- 20 के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा लेकिन उसके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को 'मैन आफ द टूर्नामेंट' चुना गया। कोहली ने 5 मैचों में 136.50 की औसत से 273 रन बनाये जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने भारत को पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया जैसी टीमों पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी।
कोहली ट्रॉफी लेने के लिये मौजूद नहीं थे। उनकी तरफ से पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पुरस्कार लिया।
Twitter पर कहा प्रशंसकों का धन्यवाद:
भारत के नंबर एक बल्लेबाज विराट कोहली ट्विटर के जरिये अपने सभी प्रशंसकों का धन्यवाद दिया जिन्होंने ICC विश्व T-20 में टीम के अभियान के दौरान उसका समर्थन किया। कोहली ने ट्वीट किया, यादगार टूर्नामेंट के लिए धन्यवाद। हमारा समर्थन करने और हौसलाअफजाई करने के लिए सभी को धन्यवाद।
कोहली टूर्नामेंट में भारत की ओर बल्लेबाजी में दमदार प्रदर्शन करने वाले एकमात्र खिताड़ी रहे। उन्होंने टूर्नामेंट में पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 नाबाद अर्धशतक थे।