1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: बांग्लादेश टीम धर्मशाला पहुंची

World T20: बांग्लादेश टीम धर्मशाला पहुंची

 Written By: IANS
 Published : Mar 08, 2016 03:20 pm IST,  Updated : Mar 08, 2016 03:20 pm IST

धर्मशाला: एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम धर्मशाला पहुंच गई है। टीम बुधवार को क्वालीफाइंग दौर में नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने

bangladesh cricket team in dharamshala- India TV Hindi
bangladesh cricket team in dharamshala

धर्मशाला: एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम धर्मशाला पहुंच गई है। टीम बुधवार को क्वालीफाइंग दौर में नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। इस दौर में क्वालीफाई करने के बाद ही टीम सुपर-10 तक पहुंचेगी।

टीम सोमवार को यहां पहुंच गई थी। उसके पास अभ्यास के लिए एक दिन का समय है।

एशिया कप में भारत के खिलाफ फाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा का मानना है कि टीम पर फाइनल की हार का असर नहीं पड़ेगा।

क्वालीफाइंग दौर में बांग्लादेश को ग्रुप-ए में आयरलैंड और ओमान के साथ रखा गया है।

अगर टीम सुपर-10 में क्वालीफाई कर जाती है को वह भारत, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप-2 में रहेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल