1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: जानें धोनी ने अंतिम ओवर में पंड्या से क्या कहा

World T20: जानें धोनी ने अंतिम ओवर में पंड्या से क्या कहा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 24, 2016 08:11 am IST,  Updated : Mar 24, 2016 09:49 am IST

बेंगलुरु: टी20 विश्व कप में गुरुवार को बांग्लादेश पर रोमांचक जीत पर कप्तान ने ख़ुशी का इज़हार तो किया ही है साथ कुछ ऐसे भी ऐसी भी बातें बताईं जो आख़िरी ओवर में उन्होंने हार्दिक

dhoni, hardik pandya- India TV Hindi
dhoni, hardik pandya

बेंगलुरु: टी20 विश्व कप में गुरुवार को बांग्लादेश पर रोमांचक जीत पर कप्तान ने ख़ुशी का इज़हार तो किया ही है साथ कुछ ऐसे भी ऐसी भी बातें बताईं जो आख़िरी ओवर में उन्होंने हार्दिक पंड्या से कही थीं।

इस रोमांचक मैच में पंड्या ने आखिरी ओवर किया था और अंतिम तीन गेंदों में भारत को जीत दिलाई थी।

धोनी ने कहा, बुमराह ने काफी अच्छी गेंदबाजी की सिवाय दूसरे ओवर को छोड़कर (जिसमें चार चौके लगे)। पहली गेंद पर मिसफील्ड और फिर कैच छोड़ने के कारण वह दबाव में आ गया था जिसके कारण ऐसा हुआ। पंड्या ने अंतिम ओवर करने में काफी समय लिया और इस दौरान धोनी उन्हें लगातार सलाह देते रहे।

धोनी ने कहा, मैं यहां सब कुछ नहीं बताना चाहता। मुझे पता था कि 20वां ओवर शुरू होने के बाद आप चाहे जितना मर्जी समय लो आप पर जुर्माना नहीं लग सकता। पंड्या और मेरी लाइन और लेंथ तथा क्षेत्ररक्षण को लेकर बात हुई। महमूदुल्लाह (18) काफी अच्छा खेल रहे थे लेकिन वह अंतिम ओवर में पांचवीं गेंद को हवा में खेलकर रविंद्र जडेजा को कैच दे बैठे जबकि यह फुलटास थी। धोनी ने इस संदर्भ में कहा, वह बड़ा शाट खेलकर मैच खत्म करना चाहता था।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल