कराची: टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खेलने की संभावना को तब मिला जब आज शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों की सुरक्षा की लिखित “पब्लिक गारंटी” दी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखित में गारंटी देते हुए पाकिस्तान की पुरुष और महिला टीमों के सदस्यों को पूरी प्रतियोगिता के दैरान पुख़्ता सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।
इस नये घटनाक्रम के बाद अब पाक की दोनों के अगले 24 घंटे में बारत रवानगी की उम्मीद है।
डॉन न्यूज़ के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने गारंटी की कॉपी मिलने की पुष्टी की है। “हमने टीम को रवाना करने की इजाज़त के लिए नोटिस की कॉपी गृह मंत्रालय को भेज दी है। भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा है कि जो भी भारत आता है उसे सुरक्षा दी जाएगी। अब इसमे कोई शक़ नही रह जाता है।”
इसके पहले गुरुवार को पाकिस्तान के गृह मंत्री चौधरी निसार ने संवाददाताओं से कहा था, "अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) दोनों काफी कोशिश कर रहे हैं लेकिन भारत सरकार द्वारा सुरक्षा का आश्वासन सबसे ज्यादा मायने रखता है। अभी तक उनकी तरफ से ऐसा कोई संदेश नहीं मिला है।"
उन्होंने कहा था, "पाकिस्तानी टीम पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन ना मिलने तक भारत नहीं जाएगी। भारत में पाकिस्तान टीम को खतरा है। कई समूह पाकिस्तान के मैचों को बाधित करने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में हम मैच कैसे खेल सकते हैं।"
ICC ने भारत और पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को धर्मशाला में होने वाला मैच पाकिस्तान की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद कोलकता शिफ़्ट कर दिया है।
The men's cricket team the women's team is expected to depart for India within the next 24 hours.