1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: जब रसल के छक्के पर एक व्यक्ति ने दबा ली दांतो तले अंगुलियां

World T20: जब रसल के छक्के पर एक व्यक्ति ने दबा ली दांतो तले अंगुलियां

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 01, 2016 01:00 pm IST,  Updated : Apr 01, 2016 01:00 pm IST

मुंबई: गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफ़ाइनल में कई ऐसे लम्हें आए जब दर्शकों ने दांतों तले अंगुलियां दबा ली। ये लम्हे थे विराट

a sixer by russel- India TV Hindi
a sixer by russel

मुंबई: गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफ़ाइनल में कई ऐसे लम्हें आए जब दर्शकों ने दांतों तले अंगुलियां दबा ली। ये लम्हे थे विराट कोहली के बल्ले से निकलने वाले चौक्के-छक्के के और बाद में वेस्ट इंडीज़ की पारी में ख़तरनाक बल्लेबाज़ क्रिस गेल के बोल्ड होने के। लेकिन एक ऐसा भी लम्हा आया जब पूरा स्टेडियम तो सकते में आ गया लेकिन एक व्यक्ति ने अपने दांतों तले अंगुलियां दबा ली।

दरअसल मैच बहुत दिलचस्प दौर में पहुच चुका था और  15वां ओवर चल रहा था। वेस्ट इंडीज़ ने तीन विकेट खोकर 120 रन बना लिए थे और क्रीज़ पर लेंडल सिमंस और आंद्रे रसल थे।

धोनी ने बांग्लादेश के साथ मैच के हीरो हार्दिक पंड्या को बॉल थमाई। रसल ने पहली बॉल को मिड विकेट पर चार रन के लिए पहुंचा दिया। दूसरी बॉल पर कोई रन नहीं मिला लेकिन जब पंड्या ने तीसरी बॉल फेंकी तो रसल ने ऐसा घुमाकर शॉट मारा कि बॉल पहले तो काले आसमान में को गई और फिर बहुत दूर स्टैंड में जाकर गिरी।

शॉट की तारीफ़ तो क्या पूरे  पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया लेकिन वेस्ट इंडीज़ के खिलाड़ियों के अलावा मैदान में एक और व्यक्ति था जिसने हैरान होकर अपने आवभाव से बता दिया मानों कह रहे हों ''वाह...क्या शॉट है।''

ये व्यक्ति कोई और नहीं अंपायर कीटलबोरो थे जो मन ही मन रसल के मुरीद हो गए।

umpire  RA Kettleborough
umpire RA Kettleborough

रसल ने 34 बॉल पर नाबाद 43 रन बनाए जिसमें 3 चौक्के और 4 छक्के शामिल थे।

वेस्ट इंडीज़ ने ये मैच सात विकेट से जीत लिया और तीन अप्रैल को अब कोलकता में फ़ाइनल में उसका मुक़ाबला इंग्लैंड से होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल