1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अगर धोनी दस में से नौ है तो मैं ढाई हूं: रिधिमान

अगर धोनी दस में से नौ है तो मैं ढाई हूं: रिधिमान

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 21, 2015 11:25 pm IST,  Updated : Oct 21, 2015 11:26 pm IST

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेना बेहद कठिन है और रिधिमान साहा से बेहतर इसे कोई नहीं जानता जो खुद को भारतीय वनडे कप्तान से काफी कमतर आंकते हैं । साहा ने दिल्ली

अगर धोनी दस में से नौ...- India TV Hindi
अगर धोनी दस में से नौ है तो मैं ढाई हूं: रिधिमान

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेना बेहद कठिन है और रिधिमान साहा से बेहतर इसे कोई नहीं जानता जो खुद को भारतीय वनडे कप्तान से काफी कमतर आंकते हैं ।

साहा ने दिल्ली के खिलाफ बंगाल के रणजी मैच से एक दिन पहले एक कार्यक्रम से इतर कहा , धोनी की उपलब्धियों को देखते हुए उसकी परछाई से निकल पाना मुश्किल है । मैने कुछ ही टेस्ट खेले हैं और मुझे अभी कुछ और खेलने होंगे । यदि मुझसे पूछे तो धोनी दस में से नौ है और मैं ढाई हूं ।
उन्होंने कहा , ऐसा क्यो है क्योंकि उनकी उपलब्धियां बहुत ज्यादा है । वह सबसे बेहतरीन वनडे खिलाडि़यों में से एक है और टेस्ट क्रिकेट में भी बेहतरीन हैं। उन्होंने कई अहम टेस्ट पारियां खेली है । मुझे उनकी परछाई से निकलने के लिये अपनी जगह बनानी होगी ।

अपने प्रतिद्वंद्वी नमन ओझा के बारे में उन्होंने कहा , यदि मैं अच्छा खेलूंगा तो मैं टीम में रहूंगा और नमन खेलेगा तो वह । मैं किसी भ्रम में नहीं हूं । मुझे दो मैचों में मौका मिला क्योंकि मैने दो अर्धशतक जमाये थे । मैं अच्छा नहीं खेलूंगा तो मेरी जगह कोई और लेगा ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल