1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डब्ल्यूटीसी की जीत 2019 विश्व कप फाइनल हार की भरपाई है : रॉस टेलर

डब्ल्यूटीसी की जीत 2019 विश्व कप फाइनल हार की भरपाई है : रॉस टेलर

 Reported By: IANS
 Published : Jun 24, 2021 12:48 pm IST,  Updated : Jun 24, 2021 12:48 pm IST

 रॉस टेलर ने भारत पर आठ विकेट से जीत के बाद खिताबी जीत को अपने करियर का 'हाइलाइट' बताया है।

WTC win compensates for 2019 World Cup final loss: Ross Taylor- India TV Hindi
WTC win compensates for 2019 World Cup final loss: Ross Taylor Image Source : GETTY IMAGES

साउथेम्प्टन। पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में विजयी रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर ने भारत पर आठ विकेट से जीत के बाद खिताबी जीत को अपने करियर का 'हाइलाइट' बताया है। दो साल पहले संन्यास को टालने वाले टेलर ने कहा, यह मेरे करियर का मुख्य आकर्षण है। अपने करियर की शुरूआत में, मुझे लगा कि शायद हमारे पास ऐसा करने के लिए उपयुक्त टीम नहीं है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पहले कहा था कि अगर न्यूजीलैंड ने 2019 में 50 ओवर का विश्व कप जीत लिया होता तो वह रिटायर हो जाते। कीवी टीम फाइनल में इंग्लैंड से हार गई थी।

न्यूजीलैंड के लिए 107 टेस्ट खेल चुके टेलर ने कहा,"मेरे लिए यह नहीं भूलने वाला पल है। विश्व कप की हार का गम अभी भी हमारे साथ है। मुझे खुशी है कि अपनी की अब तक की सबसे यादगार जीत में मेरा अहम योगदान रहा। यह मेरे लि एक कभी नहीं भूल पाने वाला अनुभव है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल