1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. गूगल ने क्रोम, एंड्रॉयड ब्राउजर के साथ तेज सर्च का वादा किया

गूगल ने क्रोम, एंड्रॉयड ब्राउजर के साथ तेज सर्च का वादा किया

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 11, 2015 02:25 pm IST,  Updated : Jun 11, 2015 02:26 pm IST

नई दिल्ली: प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज गूगल ने आज स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए अपने क्रोम व एंड्रॉयड ब्राउजर में कुछ नए फीचर पेश किए हैं। इससे स्मार्टफोन इस्तेमालकर्ता वेब पेज अधिक तेजी से खोल सकेंगे।

गूगल ने क्रोम,...- India TV Hindi
गूगल ने क्रोम, एंड्रॉयड ब्राउजर के साथ तेज सर्च का वादा किया

नई दिल्ली: प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज गूगल ने आज स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए अपने क्रोम व एंड्रॉयड ब्राउजर में कुछ नए फीचर पेश किए हैं। इससे स्मार्टफोन इस्तेमालकर्ता वेब पेज अधिक तेजी से खोल सकेंगे। यह भारत व ब्राजील में अगले दो सप्ताह में उपलब्ध होगा।

इसके साथ ही गूगल ने एक अलग कंपनी साइडवॉक लैब्स के गठन की भी घोषणा की है। यह कंपनी शहरी जीवन में सुधार के लिए नई प्रौद्योगिकियों का विकास करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

 
यह नया फीचर पिछले सप्ताह इंडोनेशिया में पेश किया गया और सिर्फ स्मार्टफोन पर उपलब्ध है। इसे वेबपेज को तेजी से खोलने व कम लागत का मामला बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
 
गूगल सर्च के उत्पाद प्रबंधक हिरोतो तोकूसेई ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संवाददाताओं से कहा, हमारा मानना है कि सभी कि ऑनलाइन सूचना पर तेज व आसान पहुंच होनी चाहिए। हालांकि, अभी भी काफी लोगो के पास धीमे व महंगे मोबाइल कनेक्शन हैं। दो सप्ताह में हम ऐसा फीचर पेश करेंगे जिससे पेज लोड करने की रफ्तार बढ़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।