1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युवाओं को चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का मौका: द्रविड़

युवाओं को चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का मौका: द्रविड़

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 16, 2015 07:25 am IST,  Updated : Sep 16, 2015 07:25 am IST

बेंगलुरू: बांग्लादेश ए के खिलाफ श्रृंखला के संदर्भ में भारत ए के कोच राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को यहां कहा कि तीन मैचों की यह श्रृंखला युवा भारतीय खिलाडि़यों को चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का

युवाओं को चयनकर्ताओं...- India TV Hindi
युवाओं को चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का मौका: द्रविड़

बेंगलुरू: बांग्लादेश ए के खिलाफ श्रृंखला के संदर्भ में भारत ए के कोच राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को यहां कहा कि तीन मैचों की यह श्रृंखला युवा भारतीय खिलाडि़यों को चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का मौका देगी।

यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ए और बांग्लादेश ए के बीच पहले वनडे से पूर्व द्रविड़ ने संवाददाताओं से कहा, यह रोमांचक श्रृंखला होगी क्योंकि यह हमारे खिलाडि़यों को बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय खिलाडि़यों के खिलाफ प्रदर्शन करने का मौका देगी। उनकी टीम में सिर्फ एक ऐसा खिलाड़ी है जिसने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। हमें इसका स्वागत करना चाहिए। मुझे लगता है कि यह हमारे खिलाडि़यों को चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का मौका देगा।

जून में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली भारत की राष्ट्रीय टीम को बांग्लादेश में तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था लेकिन द्रविड़ ने कहा कि यह निराशाजनक नतीजा युवाओं पर दबाव नहीं डालेगा।

द्रविड़ का मानना है कि तीन मैच सीनियर भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महत्वपूर्ण श्रृंखला से पूर्व मैच फिट होने का पर्याप्त मौका देंगे।

इस बीच मेहमान टीम के कप्तान मोमीनुल हक ने कहा कि युवा टीम सीनियर टीम की उपलब्धियों पर निर्भर नहीं रहेगी और जीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी।

बांग्लादेश ए के कोच हीथ स्ट्रीक ने कहा कि यह बांग्लादेश के पास भारत की अच्छी टीम के खिलाफ खेलकर प्रगति करने का अच्छा मौका है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल