1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश टूर पर युवी, वीरू, ज़हीर और भज्जी के लिए अंतिम मौका!

बांग्लादेश टूर पर युवी, वीरू, ज़हीर और भज्जी के लिए अंतिम मौका!

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 17, 2015 02:21 pm IST,  Updated : May 17, 2015 02:38 pm IST

नई दिल्ली: एक बार फिर आपको टीम इंडिया की जर्सी में युवराज, वीरू, ज़हीर और भज्जी जैसे प्लेयर्स खेलते दिखाई दे सकते हैं। जून में टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे को लेकर बीसीसीआई इन खिलाड़ियों

टीम इंडिया में वापसी...- India TV Hindi
टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं युवराज और सहवाग!

नई दिल्ली: एक बार फिर आपको टीम इंडिया की जर्सी में युवराज, वीरू, ज़हीर और भज्जी जैसे प्लेयर्स खेलते दिखाई दे सकते हैं। जून में टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे को लेकर बीसीसीआई इन खिलाड़ियों को चुनने पर विचार कर रहा है। ख़बरों के मुताबिक युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, ज़हीर खान और हरभजन सिंह को अंतिम मौका देकर बीसीसीआई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से इन खिलाड़ियों की सम्मानजनक विदाई का प्लेटफॉर्म तैयार करना चाहता है। बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन 20 मई को होना है।

ये चारों खिलाड़ी खराब फॉर्म की वजह से काफी लंबे अर्से से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। हालांकि ये बात भूलने लायक नहीं है कि इन चारों खिलाड़ियों ने ही 2011 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका भी निभाई थी। फिलहाल चारों खिलाड़ी आईपीएल-8 का हिस्सा बने हुए हैं, जिसमें ज़हीर खान और युवराज सिंह तो  मौजूदा आईपीएल सीज़न में अपना प्रभाव भी छोड़ चुके हैं।

अलविदा कहने से पहले अंतिम मौका-  

बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक काफी लंबे समय से बाहर बैठे इन चारों खिलाड़ियों को बांग्लादेश दौरे पर क्अंतिम मौके के रूप में चुना जा सकता है। हालांकि टीम में इन चारों का सेलेक्शन तय है, ऐसा भी नहीं है। इस पर बीसीसीआई के सभी पक्षों और अधिकारियों की सहमति पर भी गौर किया जाएगा। अगर सभी सहमत हुए तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के लिए युवराज, ज़हीर, सहवाग और हरभजन को बांग्लादेश के टूर पर भेजा जाएगा। बांग्लादेश में टीम इंडिया को एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज़ खेलनी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल