1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ZIM vs SL 1st Test : मैथ्यूज के दोहरे शतक से श्रीलंका ने जिंबाब्वे को 10 विकेट से हराया

ZIM vs SL 1st Test : मैथ्यूज के दोहरे शतक से श्रीलंका ने जिंबाब्वे को 10 विकेट से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 24, 2020 11:29 am IST,  Updated : Jan 24, 2020 11:29 am IST

 एंजलो मैथ्यूज के दोहरे शतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से मात देकर दो टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

angelo mathews- India TV Hindi
ZIM vs SL 1st Test: Sri Lanka beat Zimbabwe by 10 wickets with Matthews' double century  Image Source : AP

हरारे। एंजलो मैथ्यूज के दोहरे शतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से मात देकर दो टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। श्रीलंका ने जिंबाब्वे के 14 रन के लक्ष्य को तीसरे ओवर में ही बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। कप्तान दिमुथ करूणारत्ने 10 जबकि ओशादा फर्नांडो चार रन बनाकर नाबाद रहे।

पहली पारी में 157 रन से पिछड़ने वाली जिंबाब्वे की टीम दूसरी पारी में लकमल (27 रन पर चार विकेट), लाहिरू कुमारा (32 रन पर तीन विकेट) और लसिथ एंबुलदेनिया (74 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने दूसरी पारी में 170 रन पर आउट हो गई। 

बाब्वे की ओर से दूसरी पारी में कप्तान सीन विलियम्स ने सर्वाधिक 39 रन बनाए जबकि ब्रैंडन टेलर ने 38 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा रेगिस चकाबवा (26) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए। दूसरा टेस्ट 27 जनवरी से इसी मैदान पर खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल