1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट सीरीज़ खेलने पाकिस्तान पहुंची जिम्बाब्वे की टीम

क्रिकेट सीरीज़ खेलने पाकिस्तान पहुंची जिम्बाब्वे की टीम

 Written By: IANS
 Published : May 19, 2015 01:50 pm IST,  Updated : May 19, 2015 01:51 pm IST

लाहौर: मार्च 2009 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हुए आंतकी हमले के बाद पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान की धरती पर कदम रखा है। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज़ के लिए जिम्बाब्वे की क्रिकेट

6 साल में पहली बार किसी...- India TV Hindi
6 साल में पहली बार किसी क्रिकेट टीम ने रखा पाक में कदम !

लाहौर: मार्च 2009 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हुए आंतकी हमले के बाद पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान की धरती पर कदम रखा है। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज़ के लिए जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम सोमवार देर रात अलामा इकबाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गई। जिम्बाब्वे यहां 22 से 31 मई के बीच गद्दाफी स्टेडियम में दो टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज़ खेलेगा। मार्च-2009 से यानी लगभग 6 साल बाद पाकिस्तान में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट आयोजित किया जाएगा।

पाकिस्तान पहुंचने के बाद जिम्बाब्वे की टीम को कड़ी सुरक्षा के बीच हवाई अड्डे से 14 किलोमीटर दूर मॉल रोड स्थित एक पांच सितारा होटल ले जाया गया, जहां टीम के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

उल्लेखनीय है कि तीन मार्च, 2009 को श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकवादी हमले की घटना के बाद से किसी भी टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया। उस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कुछ खिलाड़ियों को चोट भी आई।

बहरहाल, जिम्बाब्वे इस दौरे पर पाकिस्तान के साथ 22 और 24 मई को दो अंतर्राष्ट्रीय टी-20 तथा 26, 29 और 31 मई को तीन अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेगा। यह सारे मैच लाहौर स्थित गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) कह चुका है कि जिम्बाब्वे के पाकिस्तान दौरे के लिए वह मैच अधिकारियों की नियुक्ति नहीं करेगा। ऐसे में अधिकारियों की नियुक्ति की जिम्मेदारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल