मतदाताओं में जागरूकता जगाने के लिये आईपीएल मैचों का इस्तेमाल करेगा चुनाव आयोग
Cricket | April 07, 2019 12:08 ISTमहाराष्ट्र के मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता जगाने के लिये चुनाव आयोग आईपीएल के मैचों का इस्तेमाल करेगा। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच तीन अप्रैल को हुए मैच में यह प्रयोग शुरू हो चुका है।