1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आखिरी वनडे में बांग्लादेश को हराकर श्रीलंका ने किया क्लीन स्वीप, 3-0 से जीती सीरीज

आखिरी वनडे में बांग्लादेश को हराकर श्रीलंका ने किया क्लीन स्वीप, 3-0 से जीती सीरीज

 Reported By: IANS
 Published : Jul 31, 2019 10:21 pm IST,  Updated : Jul 31, 2019 10:21 pm IST

श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन एंजेलो मैथ्यूज ने बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम के लिए मैथ्यूज ने 90 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली। 

आखिरी वनडे में बांग्लादेश को हराकर श्रीलंका ने किया क्लीन स्वीप, 3-0 से जीती सीरीज- India TV Hindi
आखिरी वनडे में बांग्लादेश को हराकर श्रीलंका ने किया क्लीन स्वीप, 3-0 से जीती सीरीज Image Source : GETTY IMAGES

कोलंबो। श्रीलंका ने बुधवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में बांग्लादेश को 122 रनों से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नकुसान पर 294 रन बनाए थे। बांग्लादेश की टीम 36 ओवरों में 172 रनों पर ही ढेर हो गई।

बांग्लादेश के सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई के अंक में पहुंच सके। उसके लिए सबसे ज्यादा 69 रन सौम्य सरकार ने बनाए। अपनी पारी में सरकार ने 86 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों के अलावा एक छक्का लगाया। उनके अलावा ताइजुल इस्लाम 39 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 28 गेंदें खेलीं तथा पांच चौके और एक छक्का लगाया। 

इन दोनों के अलावा बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज अनामुल हक (14) और मुश्फीकुर रहीम (10) ही दहाई के आंकड़े में पहुंच पाए।

श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन एंजेलो मैथ्यूज ने बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम के लिए मैथ्यूज ने 90 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में आठ चौके और एक छक्का शामिल रहा। मैथ्यूज के बाद श्रीलंका के सर्वोच्च स्कोरर कुशल मेंडिस रहे जिन्होंने 54 रनों की पारी खेली। अपनी अर्धशतकीय पारी में मेंडिस ने 58 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों के अलावा एक छक्का मारा। 

श्रीलंका टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 46 व कुशल परेरा ने 42 रनों की पारियां खेलीं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल