1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली से मतभेद की खबरों के बीच रोहित ने शेयर की अपनी तस्वीर, बोले- मैं अपनी टीम के लिए ही नहीं देश के लिए खेलता हूं

विराट कोहली से मतभेद की खबरों के बीच रोहित ने शेयर की अपनी तस्वीर, बोले- मैं अपनी टीम के लिए ही नहीं देश के लिए खेलता हूं

 Reported By: IANS
 Published : Jul 31, 2019 11:01 pm IST,  Updated : Jul 31, 2019 11:43 pm IST

टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अब एक फोटो पोस्ट किया है और लिखा है, "मैं सिर्फ अपनी टीम के लिए नहीं अपने देश के लिए खेलता हूं।"

विराट कोहली से मतभेद की खबरों के बीच रोहित ने शेयर की अपनी तस्वीर, बोले- मैं अपनी टीम के लिए ही नहीं- India TV Hindi
विराट कोहली से मतभेद की खबरों के बीच रोहित ने शेयर की अपनी तस्वीर, बोले- मैं अपनी टीम के लिए ही नहीं देश के लिए खेलता हूं  Image Source : TWITTER/ROHIT SHARMA

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मनमुटाव की खबरों को सिरे से खारिज किया था। वहीं टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि कोई भी खिलाड़ी टीम से बड़ा नहीं है। 

टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अब एक फोटो पोस्ट किया है और लिखा है, "मैं सिर्फ अपनी टीम के लिए नहीं अपने देश के लिए खेलता हूं।"

दौरे पर रवाना होने से पहले शास्त्री ने कहा था, "टीम जिस तरह से खेलती है, उसमें कोई भी खिलाड़ी टीम से बड़ा नहीं है। जिस तरह से खिलाड़ी खेलते हैं वो टीम के हित में खेलते हैं। अगर विवाद होता तो प्रदर्शन में निरंतरता नहीं होती।"

कोहली ने कहा था, "मैं ईमानदारी से कहूं तो यह बेहद खराब है। इस तरह की बातें पढ़ना निराशाजनक है। हमें झूठ परोसा जा रहा है। हम अच्छी चीजों को नजरअंदाज कर रहे हैं। हम अपने दिमाग में चीजें बना रहे हैं और चाहते हैं कि उन्हें सच माना जाए।"

कोहली ने कहा था, "अगर मुझे कोई पसंद नहीं आता तो यह मेरे चेहरे और मेरे व्यवहार से पता चल जाता है। अगर टीम में चीजें अच्छी नहीं होती तो हम अच्छा नहीं खेल पाते।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल