1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हैमिल्टन के स्टेडियम में टीम इंडिया का है डराने वाला रिकॉर्ड, 11 साल पहले मिली थी पिछली जीत

हैमिल्टन के स्टेडियम में टीम इंडिया का है डराने वाला रिकॉर्ड, 11 साल पहले मिली थी पिछली जीत

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Nov 05, 2026 01:34 pm IST,  Updated : Nov 05, 2026 01:34 pm IST

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया तो वहीं अब उनको सीरीज का अगला मैच 7 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेलना है।

Seddon Park, Hamilton- India TV Hindi
सेडन पार्क, हेमिल्टन Image Source : AFP

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज टीम इंडिया ने शुभमन गिल की कप्तानी में काफी शानदार तरीके से किया है, जिसमें ऑकलैंड के मैदान पर वह मुकाबले को अपने नाम आसानी से करने में कामयाब रही। टीम इंडिया को अब इस सीरीज में दूसरा मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में 7 नवंबर को खेलना है, जिसमें उनकी नजरें अपनी जीत की लय को बरकरार रखने पर रहने वाली है, लेकिन यहां पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड अब तक उम्मीद के अनुसार देखने को नहीं मिला है, ऐसे में भारतीय टीम के लिए मुकाबला बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहने वाला है।

पिछली बार यहां 11 साल पहले मिली थी जीत

हैमिल्टन के स्टेडियम में भारतीय टीम ने अब तक 12 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनका सामना सबसे ज्यादा बार न्यूजीलैंड की टीम से हुआ और इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और आयरलैंड की टीम से हुआ है। इसके अलावा न्यूजीलैंड की टीम का सामना टीम इंडिया ने यहां पर 8 वनडे मैचों में किया है। इसमें से भारतीय टीम को सिर्फ तीन मुकाबलों में ही जीत हासिल हो सकी है, जिसमें पिछली बार उन्होंने यहां पर वनडे मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ साल 2015 के वनडे वर्ल्ड कप में जीता था जब 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ साल 2009 में टीम इंडिया ने हैमिल्टन के सेडन पार्क में मुकाबला अपने नाम किया था। टीम इंडिया को इस मैदान पर 8 मुकाबलों में जहां हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मुकाबला बारिश के चलते रद्द रहा था।

न्यूजीलैंड का है यहां पर शानदार रिकॉर्ड

कीवी टीम का हैमिल्टन के सेडन पार्क में वनडे फॉर्मेट में रिकॉर्ड अब तक काफी शानदार देखने को मिला है, जिसमें उनके खिलाफ जीत हासिल करना विरोधी टीम के लिए आसान काम नहीं रहता। न्यूजीलैंड की टीम ने हैमिल्टन के स्टेडियम में कुल 38 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से वह 28 मैचों को अपने नाम करने में कामयाब रहे, जबकि उनको सिर्फ तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं तीन मुकाबले रद्द रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम को इस स्टेडियम में पिछली बार हार का सामना साल 2017 में साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ करना पड़ा था जिसके बाद से उन्होंने अभी तक कुल 12 वनडे मैच खेले हैं और उसमें से 11 को जीतने में कामयाब रहे जबकि एक मैच रद्द रहा है।

ये भी पढ़ें

ऑकलैंड वनडे में सिर्फ 2 विकेट लेकर अंशुल कंबोज ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, बुमराह के साथ बने खास क्लब का हिस्सा

कोहली के पास बाबर आजम की नंबर-1 की कुर्सी छीनने का मौका, खेलनी होगी सिर्फ एक 50 प्लस रनों की पारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।