1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अभिज्ञान कुंडू ने दोहरा शतक जड़ रच दिया इतिहास, फिर भी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

अभिज्ञान कुंडू ने दोहरा शतक जड़ रच दिया इतिहास, फिर भी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Dec 16, 2025 02:17 pm IST,  Updated : Dec 16, 2025 02:23 pm IST

अभिज्ञान कुंडू ने U19 एशिया कप 2025 के 10वें मैच में तूफानी दोहरा शतक ठोक दिया। कुंडू ने 209 रनों की पारी खेली और यूथ ODI में बड़ा कमाल कर दिया।

Abhigyan Kundu- India TV Hindi
अभिज्ञान कुंडू Image Source : SONY LIV SCREENGRAB

 Abhigyan Kundu: ACC U19 एशिया कप 2025 के 10वें मैच में भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने इतिहास रच दिया। अभिज्ञान कुंडू ने मलेशिया के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 121 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ते हुए बड़ा कारनामा कर दिया। अभिज्ञान कुंडू यूथ ODI में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वह U19 एशिया कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

उन्होंने 125 गेंदों पर 17 चौके और 9 छक्कों की बदौलत 209 रनों की पारी खेली और नाबाद लौटे। इस तरह कुंडू यूथ ODI में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अंबाती रायडू का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। अंबाती ने 30 अगस्त 2002 को इंग्लैंड की U19 टीम के खिलाफ नाबाद 177 रनों की पारी खेली थी।

वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

अभिज्ञान कुंडू यूथ ODI में सबसे बड़े स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ कुछ रन दूर रह गए। कुंडू के पास साउथ अफ्रीका के जोरिच वान शाल्कविक का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका था लेकिन वह सिर्फ 7 रन दूर रह गए। जोरिच वान शाल्कविक ने इसी साल जिम्बाब्वे की U19 टीम के खिलाफ 212 गेंदों पर 215 रन बनाए थे। कुंडू दुनिया के दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिसने यूथ ODI में दोहरा शतक जड़ने का कारनामा किया है। 

यूथ ODI में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज

  • जोरिच वान शाल्कविक (साउथ अफ्रीका)- 215
  • अभिज्ञान कुंडू (भारत) - 209 
  • हसिथा बोयागोडा (श्रीलंका) - 191
  • जैकब भुला (न्यूजीलैंड) - 180 

अभिज्ञान कुंडू 200 से ज्यादा रनों की पारी खेलने से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी कमाल कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ यूथ ODI सीरीज के पहले मैच में उन्होंने नाबाद 87 रनों की पारी खेली थी। वहीं दूसरे मैच में 71 रनों का योगदान दिया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जलवा बिखेरने के बाद अब अभिज्ञान ने UAE की सरजमीं पर U19 एशिया कप में नया इतिहास रच दिया है। 

दोनों खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन

भारत U19 (प्लेइंग XI): आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह।

मलेशिया U19 (प्लेइंग XI): अजीब वाजदी, मोहम्मद हेयरिल (विकेटकीपर), मुहम्मद अफिनिद, दीयाज पात्रो (कप्तान), मुहम्मद आलिफ, मुहम्मद अकरम, हमजा पांगी, मुहम्मद फतहुल मुईन, नागिनेश्वरन सथनाकुमारन, जाशविन कृष्णमूर्ति, मुहम्मद नूरहानिफ।

यह भी पढ़ें:

तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से उठ गया पर्दा, कप्तान के साथ धाकड़ गेंदबाज की हो गई वापसी

श्रीलंका के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल