1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट, लेकिन 18 साल के गेंदबाज के खाते में आई सिर्फ हैट्रिक

VIDEO: लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट, लेकिन 18 साल के गेंदबाज के खाते में आई सिर्फ हैट्रिक

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 22, 2026 06:57 pm IST,  Updated : Apr 22, 2026 06:57 pm IST

अली रजा ने PSL 2026 में शानदार हैट्रिक लेते हुए इतिहास रचा। कराची किंग्स की पारी के आखिरी ओवर में रजा ने शानदार गेंदबाजी की। उनके ओवर में लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट आए।

Ali Raza - India TV Hindi
अली रजा Image Source : AFP

Ali Raza hat-trick: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में एक युवा गेंदबाज ने ऐसा कमाल कर दिखाया, जिसने मैच का रुख ही पलट दिया। अली रजा ने कराची किंग्स के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया और T20 क्रिकेट में अपनी धमाकेदार एंट्री दर्ज कराई। दिलचस्प बात ये रही कि अली रजा के ओवर में लगातार 4 ओवर में 4 विकेट गिरे लेकिन गेंदबाज के खाते में सिर्फ 3 विकेट आए। दरअसल, पेशावर जल्मी के 18 साल के तेज गेंदबाज अली रजा ने कराची किंग्स के खिलाफ मुकाबले में आखिरी ओवर में यह कारनामा किया। वह पाकिस्तान के मेन्स T20 क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गए और PSL इतिहास में भी सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। अली रजा की हैट्रिक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कराची किंग्स ने 20 ओवर में 182/9 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टॉप ऑर्डर ने अच्छी शुरुआत दी और बीच के ओवरों में रनगति भी तेज रही। एक समय टीम 190 के पार जाती दिख रही थी, लेकिन फिर अली रजा के ओवर ने कराची किंग्स को जल्दी रोक दिया।

आखिरी ओवर में गिरे 4 विकेट

अली रजा के आखिरी ओवर में भरपूर ड्रामा देखने को मिला। आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर अब्बास अफरीदी रन आउट हुए। इसके बाद उन्होंने खुशदिल शाह को हिट-विकेट के जरिए आउट किया। 5वीं गेंद पर उन्होंने सटीक यॉर्कर डालकर शाहिद अजीज को क्लीन बोल्ड कर दिया। फिर आखिरी गेंद पर रजा ने हसन अली को फुल लेंथ गेंद पर बोल्ड कर अपनी शानदार हैट्रिक पूरी की। महज तीन गेंदों में तीन विकेट लेकर उन्होंने इतिहास रच दिया। दिलचस्प बात यह रही कि आखिरी चार गेंदों में चार विकेट गिरे, लेकिन उनके नाम सिर्फ हैट्रिक ही दर्ज हुई।

PSL की 7वीं हैट्रिक

अली रजा ने अपने चार ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट झटके। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अली रजा ने न सिर्फ PSL का पहला हैट्रिक लेने वाले पेशावर जाल्मी खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया, बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास में कुल सातवीं हैट्रिक भी दर्ज हुई। 

यह भी पढ़ें

होटल में सिगरेट पीते दिखे GT के स्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा? वायरल वीडियो से मचा बवाल

लखनऊ के 50 करोड़ रुपये बर्बाद? इन 2 खिलाड़ियों पर अपनी कीमत को सही साबित करने का दबाव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल