1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK की टीम को मिला कोहिनूर! इस प्लेयर को 10 गुने से ज्यादा कीमत पर खरीदा; लखपति से बनाया करोड़पति

CSK की टीम को मिला कोहिनूर! इस प्लेयर को 10 गुने से ज्यादा कीमत पर खरीदा; लखपति से बनाया करोड़पति

 Published : Nov 25, 2024 10:28 pm IST,  Updated : Nov 26, 2024 12:05 am IST

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में एक स्टार प्लेयर का बेस प्राइज सिर्फ 30 लाख रुपए था। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस प्लेयर को मोटी रकम देकर खरीदा है।

IPL 2025 Mega Auction- India TV Hindi
IPL 2025 Mega Auction Image Source : IPL WEBSITE

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत चुकी है। लेकिन पिछले सीजन रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। ऑक्शन में टीम ने राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा और श्रेयस गोपाल जैसे प्लेयर्स को खरीदा है। वहीं अनुभवी रविचंद्रन अश्विन की घर वापसी हुई है।  अब ऑक्शन में चेन्नई की टीम ने अंशुल कम्बोज को खरीदकर करोड़पति बना दिया है। 

बेस प्राइज से 10 गुना ज्यादा कीमत

अंशुल कम्बोज के लिए दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली। सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई। इसके बाद चेन्नई ने प्लेयर के लिए ऊंची बोली लगाई। अंत में उन्होंने ही अंशुल को 3.40 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। जबकि उनकी कीमत सिर्फ 30 लाख रुपये थी। वह अपने बेस प्राइज से 10 गुना ज्यादा कीमत पर खरीदे गए हैं। वह लखपति से सीधे करोड़पति बन गए हैं। 

रणजी ट्रॉफी की एक पारी में हासिल किए थे 10 विकेट

23 साल के अंशुल कम्बोज पहले साल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। तब उन्होंने आईपीएल में तीन मैच खेलते हुए कुल दो विकेट चटकाए थे। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में वह हरियाणा की टीम का हिस्सा हैं। हरियाणा के लिए घरेलू क्रिकेट में वह सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ एक पारी में 30.1 ओवर में 49 रन देकर 10 विकेट हासिल किए थे। वह रणजी ट्रॉफी के मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले कुल तीसरे प्लेयर बने थे। अब उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम मेगा ऑक्शन में मिला है। उनसे पहले प्रेमांगशु चटर्जी और प्रदीप सुंदरम ऐसा कर चुके थे। 

अंशुल कम्बोज ने अभी तक 19 फर्स्ट क्लास मैचों में 57 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उनके नाम पर 15 लिस्ट-ए मैचों में 23 विकेट दर्ज हैं। उनके पास अपार प्रतिभा है और वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं। 

चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड: 

एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, रुतुराज गायकवाड़, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, सैयद खलील अहमद, रचिन रवींद्र, अंशुल कंबोज, राहुल त्रिपाठी, सैम कुरेन, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष, कमलेश नागरकोटी, मुकेश चौधरी, शेख रशीद। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल