1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कॉलिन मुनरो-कायरन पोलार्ड की तूफानी पारी गई बेकार, इमाद वसीम की टीम ने दर्ज की रोमांचक जीत

कॉलिन मुनरो-कायरन पोलार्ड की तूफानी पारी गई बेकार, इमाद वसीम की टीम ने दर्ज की रोमांचक जीत

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 21, 2025 11:42 am IST,  Updated : Aug 21, 2025 11:42 am IST

CPL 2025 के 7वें मैच में एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स 8 रनों से हराया। इस सीजन एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स की कप्तानी इमाद वसीम कर रहे हैं।

Kieron Pollard- India TV Hindi
कायरन पोलार्ड Image Source : GETTY

वेस्टइंडीज में इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन किया जा रहा है। जारी टूर्नामेंट के 7वें मैच में एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स 8 रनों से हराया। इस सीजन एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स की कप्तानी इमाद वसीम कर रहे हैं। एंटीगुआ की टीम ने इस सीजन 4 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 2 में जीत मिली है। इससे पहले उन्होंने बारबाडोस रॉयल्स को 6 विकेट से हराया था।

फैबियन एलन ने खेली 45 रनों की बेहतरीन पारी

मैच की बात करें तो ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सकी। टीम के तरफ से फैबियन एलन ने सबसे ज्यादा 20 गेंदों पर 45 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 225 का रहा। उनके अलावा शमार स्प्रिंगर ने 5 गेंदों पर 10 रनों का योगदान दिया। ट्रिनबागो की तरफ से गेंदबाजी में नाथन एडवर्ड्स और उस्मान तारिक ने दो-दो विकेट चटकाए।

मुनरो और पोलार्ड की पारी गई बेकार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिनबागो की शुरुआत इस मैच में धमाकेदार रही। कॉलिन मुनरो और एलेक्स हेल्स ने 49 रन जोड़े। मुनरो ने इस मैच में 18 गेंदों पर 44 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौका और 1 छक्का लगाया। इसके अलावा अंत में कायरन पोलार्ड ने 28 गेंदों पर 43 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। लेकिन कप्तान निकोलस पूरन की पारी की वजह से इस मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने 14 गेंदों पर 10 रनों की धीमी पारी खेली। अंत में ट्रिनबागो की टीम 20 ओवर में 159 रन ही बना सकी।

ओबेद मैकॉय को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड

एंटीगुआ की तरफ से ओबेद मैकॉय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। उनके पास इस मैच में 5 विकेट हॉल लेने का मौका था लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। उनके अलावा रहकीम कॉनवल और शाकिब अल हसन को एक-एक विकेट मिला। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैकॉय को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

यह भी पढ़ें

4 गेंद 4 छक्के, KKR के खिलाड़ी ने महाराजा ट्रॉफी में मचाया तहलका, 13 गेंदों में ठोके इतने रन

धोनी-रोहित के बाद इस मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचा इंग्लैंड का ये खिलाड़ी, द हंड्रेड में किया बड़ा कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल