1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार की रिकॉर्ड पारी पर भारी पड़े अर्शदीप सिंह, लगातार 2 गेंदों पर तोड़े स्टंप; देखें VIDEO

सूर्यकुमार की रिकॉर्ड पारी पर भारी पड़े अर्शदीप सिंह, लगातार 2 गेंदों पर तोड़े स्टंप; देखें VIDEO

 Written By: Govind Singh
 Published : Apr 22, 2023 11:52 pm IST,  Updated : Apr 23, 2023 12:06 am IST

मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने अपनी बॉलिंग से सभी का दिल जीत लिया।

Arshdeep Singh - India TV Hindi
Arshdeep Singh Image Source : PUNJAB KINGS TWITTER

Arshdeep Singh Bowling: पंजाब किंग्स ने रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस को हरा दिया। इस मैच में पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की। उनकी वजह से ही पंजाब की टीम मैच में जीतने में सफल रही। उन्होंने आखिरी ओवर में 2 गेंदों में स्टंप तोड़े, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

अर्शदीप सिंह ने किया कमाल 

मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 16 रनों की जरूरत थी। तब पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने गेंद अर्शदीप सिंह को थमाई। उन्होंने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उनकी पहली गेंद पर टिम डेविड ने एक रन लिया। फिर दूसरी गेंद पर उन्होंने कोई भी रन नहीं दिया। इसके बाद तीसरी गेंद पर उन्होंने तिलक वर्मा को क्लीन बोल्ड किया और मिडिल स्टंप भी तोड़ दिया। फिर चौथी गेंद पर भी उन्होंने स्टंप तोड़ते हुए नेहाल वडेरा को क्लीन बोल्ड किया। इस बार स्टंप टूटकर दूर जाकर गिरा। पांचवीं गेंद पर भी उन्होंने एक भी रन नहीं दिया। छठीं गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने एक रन लिया। इस तरह से आखिरी ओवर में उन्होंने 2 रन देकर 2 विकेट हासिल किए और पंजाब किंग्स को मैच जिता दिया। 

अर्शदीप सिंह का आखिरी ओवर: 

पहली गेंद- टिम डेविड ने 1 रन लिया। 

दूसरी गेंद-डॉट रही
तीसरी गेंद-तिलक वर्मा हुए आउट
चौथी गेंद-नेहरा वडेरा हुए आउट 
पांचवीं गेंद-डॉट रही
छठी गेंद-जोफ्रा आर्चर ने एक रन लिया। 

सूर्यकुमार यादव की पारी गई बेकार

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को जीतने के लिए 215 रनों का टारगेट दिया, जिसे मुंबई इंडियंस की टीम हासिल नहीं कर पाई और मुकाबला 13 रनों से हार गई। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। उन्होंने 26 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 लंबे छक्के लगाए। बड़ी पारी खेलने के साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में 6000 रन भी पूरे कर लिए हैं। सूर्या के आउट होते ही मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी बिखर गई। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल