1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ashes 2021-22: ऑस्ट्रेलिया का विजय अभियान रोकना चाहेगा इंग्लैंड, सिडनी में होगी कड़ी टक्कर

Ashes 2021-22: ऑस्ट्रेलिया का विजय अभियान रोकना चाहेगा इंग्लैंड, सिडनी में होगी कड़ी टक्कर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 04, 2022 02:19 pm IST,  Updated : Jan 04, 2022 02:19 pm IST

एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 5 जनवरी से खेला जाएगा।

Ashes 2021-22: england try to stop winning streak of...- India TV Hindi
Ashes 2021-22: england try to stop winning streak of australia in sydney Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मैच में जीत के नायक रहे स्कॉट बोलैंड को बुधवार से यहां शुरू होने वाले चौथे एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच के लिए टीम में बनाए रखा है जबकि प्रतिष्ठा बचाने की कवायद में लगे इंग्लैंड ने अनुभवी क्रिस ब्रॉड को मौका दिया है।

बोलैंड ने मेलबर्न में खेले गए तीसरे मैच में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने दूसरी पारी में सात रन देकर छह विकेट लिए और इंग्लैंड को दूसरी पारी में 68 रन पर ढेर करने में अहम भूमिका निभायी जिससे ऑस्ट्रेलिया ने दो मैच शेष रहते ही 3-0 की अजेय बढ़त बनाकर एशेज अपने नाम कर दी।

अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण लगातार तीसरे मैच में नहीं खेल पाएंगे जिससे बोलैंड की अंतिम एकादश में जगह को लेकर चल रही चर्चा भी समाप्त हो गयी। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले मैच के लिए टीम में एक बदलाव किया है।

मध्यक्रम के बल्लेबाज ट्रैविस हेड कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह उस्मान ख्वाजा को लिया गया है। ख्वाजा ने 2019 के बाद टीम में वापसी की है। इंग्लैंड की कोरोना वायरस से जुड़ी चिंता मैदान से इतर है। उसके मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड और सहयोगी स्टाफ के कुछ सदस्य मेलबर्न में पृथकवास पर हैं और सिडनी मैच के दौरान उपस्थित नहीं रहेंगे।

सिल्वरवुड की अनुपस्थिति में जिम्मेदारी संभाल रहे सहायक कोच ग्राहम थोर्प ने 35 वर्षीय तेज गेंदबाज ब्रॉड को अंतिम एकादश में शामिल किया है। यह इंग्लैंड की टीम में किया गया एकमात्र बदलाव है। ब्रॉड ने सीरीज में अब तक केवल एक मैच खेला है जिस पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने भी हैरानी जतायी है।

ब्रॉड को ओली रोबिन्सन की जगह लिया गया है जो कंधे की चोट के कारण नहीं खेल पा रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण की जिम्मेदारी मुख्य रूप से कमिंस, मिशेल स्टार्क, बोलैंड और स्पिनर नॉथन लियोन पर रहेगी जबकि उनकी मदद के लिए ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भी टीम में हैं।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पिच देखने के बाद मिच स्वेपसन के रूप में दूसरा स्पिनर नहीं रखने का फैसला किया। कमिंस ने मंगलवार को कहा कि हेजलवुड और झॉय रिचर्डसन ने गेंदबाजी अभ्यास किया लेकिन वे अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं।

कमिंस ने कहा, "वे शत प्रतिशत फिट नहीं हैं। हमने हेजलवुड को पूरा मौका दिया। हमें लगता है कि वह कल पूरी क्षमता से गेंदबाजी नहीं कर पाएगा। इसमें कोई रहस्य नहीं है। यदि जोश हेजलवुड उपलब्ध होते तो वही खेलते लेकिन स्कॉटी (बोलैंड) को पिछले सप्ताह के शानदार प्रदर्शन के बाद बाहर रखना भी अच्छा नहीं होता। मुझे वास्तव में खुशी है कि स्कॉटी इस मैच में खेलेगा।"

इंग्लैंड की टीम पिछले 13 टेस्ट मैच से ऑस्ट्रेलिया में जीत दर्ज नहीं कर पायी है। उसकी मुख्य चिंता बल्लेबाजी है क्योंकि कप्तान जो रूट को छोड़कर उसका कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है लेकिन उसने अपने बल्लेबाजी क्रम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।

NZ vs BAN 1st Test: चौथे दिन का खेल खत्म, इबादत ने बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत की उम्मीद जगाई

टीमें इस प्रकार हैं:

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

इंग्लैंड: हसीब हमीद, ज़ाक क्रॉली, डाविड मलान, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, मार्क वुड, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल