AUS vs ENG 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025 का दूसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में पिंक बॉल से खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लिया था, जिसमें पहले दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 325 रनों का स्कोर बना लिया था। गाबा टेस्ट के पहले दिन के खेल में जो रूट के बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने को मिली जिसमें वह अभी 135 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क का कमाल देखने को मिला जिन्होंने 6 विकेट हासिल कर लिए हैं।
प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया: जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट।
इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर।