1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केवल 41 बॉल पर ठोक दिए नाबाद 99 रन, एक रन की फिर भी रह गई कमी

केवल 41 बॉल पर ठोक दिए नाबाद 99 रन, एक रन की फिर भी रह गई कमी

 Published : Dec 30, 2025 04:14 pm IST,  Updated : Dec 30, 2025 04:14 pm IST

बीबीएल के एक जबरदस्त मुकाबले में एश्टन टर्नर ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 99 रन ठोक दिए। नाबाद रहने के बाद भी एक रन से शतक से चूक गए।

ashton turner- India TV Hindi
एश्टन टर्नर Image Source : AP

टी20 क्रिकेट में शतक लगाना कोई आसान काम नहीं होता। चाहे वो इंटरनेशनल क्रिकेट हो या फिर लीग मुकाबला। खास तौर पर नंबर 5 पर आने वाले बल्लेबाज के लिए तो ये काम और भी ज्यादा मुश्किल होता है। लेकिन अगर कोई खिलाड़ी नाबाद रहते हुए भी शतक से केवल एक रन से चूक जाए तो दर्द तो होता है, चाहे उसके बारे में कहा जाए या फिर ना कहा जाए। इस बीच बीबीएल में ऐसा ही देखने के लिए मिला। ओवर खत्म हो गए और बल्लेबाज 99 पर नाबाद वापस लौट आया। 

बीबीएल में खेला गया सिडनी ​थंडर्स और पर्थ स्कोचर्स के बीच मुकाबला

बिग बैश लीग यानी बीबीएल में मंगलवार को सिडनी थंडर्स और पर्थ स्कोचर्स के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करन उतरी पर्थ स्कोचर्स की टीम के शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए, इसलिए कप्तान एश्टन टर्नर को नंबर पांच अपने के बावजूद जल्दी बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा। उन्होंने आते ही धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और जो टीम एक वक्त कमजोर नजर आ रही थी, उसने 200 से अधिक का स्कोर टांग दिया।

एश्टन टर्नर ने केवल 41 बॉल पर बना दिए नाबाद 99 रन

पर्थ स्कोचर्स के कप्तान एश्टन टर्नर ने केवल 41 बॉल पर नाबाद 99 रन बनाए। इसमें 8 चौके और आठ छक्के शामिल रहे। यानी कुल मिलाकर देखें तो उनके 99 रन में से 80 रन तो चौके और छक्कों से ही आए। लेकिन उनका एक और रन नहीं बना पाया, इसका मलाल तो उन्हें जरूर रहा होगा। खास बात ये है कि अभी तक टी20 क्रिकेट में एश्टन टर्नर ने कोई भी शतक नहीं लगाया है। हालांकि वे 16 अर्धशतक लगा चुके हैं। भले ही वे एक रन से चूक गए हों, लेकिन इसके बाद भी इन 99 रन की गितनी भी अर्धशतक में ही होगी। टर्नर के पास मौका था कि वे अपना पहला टी20 शतक पूरा करें, लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया। 

पर्थ स्कोचर्स की टीम ने बना दिया 200 से अधिक का स्कोर

एश्टन टर्नर की इस तूफानी पारी की बदौलत ही पर्थ स्कोचर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाने में कामयाब हो पाई। एक वक्त टीम की हालत बहुत पतली थी। उनके अलावा टीम की ओर से जो दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था, वो 28 रन था। कूपर कॉलनी और एरॉन हार्डी ने 28 रन की पारी खेली। इससे समझा जा सकता है कि टर्नर की ये पारी उनकी टीम के लिए कितनी अहम थी। 

यह भी पढ़ें 

शाहीन अफरीदी इस टूर्नामेंट से बाहर! एक ओवर में 22 रन देने के बाद हुई ये हालत

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए एक और टीम का ऐलान, आईपीएल से बैन खिलाड़ी को दे दी कप्तानी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल