1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2022 : पाकिस्तान पर एक और संकट, ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर

Asia Cup 2022 : पाकिस्तान पर एक और संकट, ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर

 Published : Aug 29, 2022 11:36 am IST,  Updated : Aug 29, 2022 11:36 am IST

Asia Cup 2022 : पाकिस्तान टीम को पहला झटका उस वक्त लगा, जब टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी एशिया कप से बाहर हो गए।

Naseem Shah- India TV Hindi
Naseem Shah Image Source : PTI

Highlights

  • पाकिस्तान को अपने पहले ही मैच में टीम इंडिया के हाथों मिली है हार
  • शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद वसीम चोटिल होकर टीम से हैं बाहर
  • अपने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में नसीम शाह को हो रही थी कुछ मुश्किल

Asia Cup 2022 : पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए एशिया कप 2022 की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। एशिया कप शुरू होने से पहले ही टीम के दो प्रमुख गेंदबाज टीम से बाहर हो गए और जब टीम भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए उतरी तो उसे हार का भी सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के लिए मुश्किलें यहीं पर खत्म नहीं हो रही हैं। हो सकता है कि पाकिस्तान को एक और झटका अपने दूसरे मैच से पहले ही लग जाए। हालांकि अभी इसके बारे में पक्के तौर पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन फिर भी दिक्कतें तो पेश आ रही रही हैं। 

नसीम शाह ने की अच्छी गेंदबाजी, लेकिन चोटिल भी आए नजर

पाकिस्तान टीम को पहला झटका उस वक्त लगा, जब टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी एशिया कप से बाहर हो गए। इसके बाद दूसरे झटका उस वक्त लगा, जब टीम के दूसरे गेंदबाज मोहम्मद वसीम भी एशिया कप से बाहर हो गए। अब जब पाकिस्तानी टीम मैच खेलने के लिए उतरी तो तेज गेंदबाज नसीम शाह को टी20 में डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने अपने पहले ही मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों को परेशान भी किया। लेकिन में जब वे आखिर के कुछ ओवर लेकर आए तो कुछ दिक्कत में नजर आ रहे थे। हर बार गेंद फेंकने के बाद वे लड़खड़ा रहे थे। ऐसा लग रहा था कि उन्हें कहीं क्रैम्प आया है, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपने कोटे के पूरे ओवर किए और विकेट भी निकाले, इसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा भी की गई। सोशल मीडिया पर चाहे भारत के लोग हों या फिर पाकिस्तान के, सभी ने उनकी तारीफ की। 

पाकिस्तान का अगला मैच दो सितंबर को हांगकांग से होगा
इस बीच अब आशंका ये जताई जाने लगी है कि पाकिस्तानी टीम को एक और झटका लग सकता है। हालांकि राहत की बात ये है कि पाकिस्तान को जल्द अब अपना मैच नहंी खेलना है। दो सितंबर को उनका मुकाबला हांगकांग से होना है। यानी उसके लिए उनके पास करीब चार से पांच दिन का वक्त बचा हुआ है। अगर चोट गंभीर नहीं है तो वे ठीक भी हो सकते हैं, लेकिन आखिरकार क्या होगा, इसके लिए  कुछ दिन का इंतजार किया जाना चाहिए। अगर नसीम शाह बाहर होते हैं तो ये पाकिस्तान के अगले मैचों के लिए काफी मुश्किल होगा और टीम के लिए जीतना भी दिक्कततलब हो सकता है।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल