1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2022 : सुपर 4 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल, जानिए कब किस टीम से मुकाबला

Asia Cup 2022 : सुपर 4 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल, जानिए कब किस टीम से मुकाबला

 Published : Sep 01, 2022 04:52 pm IST,  Updated : Sep 01, 2022 04:52 pm IST

Asia Cup 2022 Super 4 Schedule : एशिया कप 2022 में लीग मैच दो दिन और चलेंगे, इसके बाद शनिवार से सुपर 4 के मुकाबले शुरू हो जाएंगे।

Virat Kohli and Surya Kumar Yadav- India TV Hindi
Virat Kohli and Surya Kumar Yadav Image Source : AP

Highlights

  • एशिया कप 2022 में भारत और अफगानिस्तान की टीमें अपने अपने ग्रुप में टॉप पर
  • गुरुवार और शुक्रवार को होने वाले मुकाबले काफी खास, इसी से मिलेंगी दो और टीमें
  • पाकिस्तान बनाम हांगकांग और श्रीलंका बनाम बांग्लादेश मैच से एक एक टीम की एंट्री

Asia Cup 2022 Super 4 Schedule  : एशिया कप 2022 में सुपर 4 की रेस और भी रोचक होती जा रही है। भारत और अफगानिस्तान की टीमें इसमें एंट्री कर चुकी हैं और अब दो टीमों को इसमें शामिल होना बाकी है। दो स्पॉट के लिए चार टीमों के बीच दौड़ है। इस बीच सुपर 4 में कब किस टीम से टीम इंडिया का मुकाबला होगा, ये करीब करीब साफ हो रहा है, ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रुप ए में जहां टीम इंडिया नंबर एक पर रहने वाली है, वहीं ग्रुप बी में अफगानिस्तान की टीम टॉप करेगी, ये पक्का है। बाकी जो दो टीमें आएंगी, वो दूसरे नंबर पर ही रहेंगी। 

asia cup 2022
Image Source : PTIasia cup 2022

दो मैचों में पूरी जान झोंक देगी टीमें 

एशिया कप में गुरुवार और शुक्रवार को होन वाले मैच काफी अहम होने वाले हैं, क्योंकि इन्हीं दो दिन में ये पता चल जाएगा कि सुपर 4 की बाकी दो टीमें कौन सी होंगी। गुरुवार को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मैच है, वहीं शुक्रवार को पाकिस्तान और हांगकांग के बीच टक्कर है। इन्हीं दो मुकाबलों से दो टीमें मिलेंगी उसके बाद शनिवार से सुपर 4 के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। भारत और अफगानिस्तान की टीमें अपने अपने ग्रुप में टॉप पर रही रहेंगी, इसलिए इस दोनों टीमों के बीच मुकबला छह सितंबर को खेला जाएगा। 

Rohit Sharma and Babar azam
Image Source : APRohit Sharma and Babar azam

सुपर 4 के मुकाबलों का गणित भी समझिए 
चलिए, अब समझने की कोशिश करते हैं कि भारत का सुपर चार में कब किस टीम से मैच होगा। भारतीय टीम ग्रुप ए में टॉप पर है। अगर पाकिस्तानी टीम शुक्रवार को हांगकांग को हरा देती हैं तो इसका मतलब ये होगा कि पाकिस्तान नंबर दो बन जाएगी। ऐसे में चार सितंबर को ए1 और ए2 के बीच मैच है, यानी भारत बनाम पाकिस्तान। वहीं अगर हांगकांग की टीम पाकिस्तान को हरा देती है तो हांगकांग ए2 बन जाएगी। यानी चार सितंबर को भारत और हांगकांग के बीच मैच होगा। भारतीय टीम ए1 है और अफगानिस्तान की टीम बी1 यानी यानी छह सितंबर को भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। आज खेले जाने वाले मैच श्रीलंका बनाम बांग्लादेश में जो भी टीम जीतेगी, वो बी2 हो जाएगी। भारत को ए1 है ही। एशिया कप के शेड्यूल के अनुसार ए1 और बी2 का मुकाबला आठ सितंबर को होगा। यानी आज जीतने वाली टीम का मुकाबला भारत से इसी दिन होगा। 

एशिया कप 2022 के सुपर 4 में टीम इंडिया का मुकाबला
चार सितंबर: रविवार: ए1 बनाम ए2 : भारत बनाम पाकिस्तान/ हांगकांग
छह सितंबर: मंगलवार: ए1 बनाम बी1: भारत बनाम अफगानिस्तान
आठ सितंबर: गुरुवार: ए1 बनाम बी2: भारत बनाम श्रीलंका/ बांग्लादेश

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल