1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप में रोहित के निशाने पर होगा सचिन-धोनी का रिकॉर्ड, तोड़ने के लिए बनाने होंगे इतने रन

एशिया कप में रोहित के निशाने पर होगा सचिन-धोनी का रिकॉर्ड, तोड़ने के लिए बनाने होंगे इतने रन

 Written By: Govind Singh
 Published : Aug 25, 2023 11:59 pm IST,  Updated : Aug 25, 2023 11:59 pm IST

एशिया कप में कप्तान रोहित शर्मा दिग्गज सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma, Sachin Tendulkar And MS Dhoni Image Source : GETTY

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की गिनती भारत के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर्स में होती है। उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं। भारतीय टीम रोहित की कप्तानी में एशिया कप 2023 में भाग लेगी। इससे पहले टीम रोहित की कप्तानी में ही एशिया कप 2018 का खिताब जीत चुकी है। इस बार एशिया कप में रोहित शर्मा के निशाने पर महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड होगा। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

निशाने पर होगा सचिन का रिकॉर्ड

वनडे एशिया कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। उन्होंने 23 मैचों में 971 रन बनाए हैं। 745 रन बनाकर रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। रोहित को सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 226 रन और बनाने की जरूरत है। भारतीय टीम को ग्रुप-स्टेज में पाकिस्तान और नेपाल से खेलना है। भारत का सुपर-4 में पहुंचना लगभग तय लग रहा है। अगर सुपर-4 में टीम इंडिया पहुंच जाती है, तो वहां भारत को तीन मुकाबले खेलने होंगे। ऐसे में रोहित आसानी से सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज: 

सचिन तेंदुलकर- 971 रन

रोहित शर्मा- 745 रन
महेंद्र सिंह धोनी- 648 रन
विराट कोहली- 613 रन
गौतम गंभीर- 573 रन 

रोहित शर्मा ने वनडे एशिया कप में कप्तान के तौर पर 317 रन बनाए हैं। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 262 रन और बनाने होंगे। धोनी ने वनडे एशिया कप में कप्तान के तौर पर 579 रन बनाए हैं। एशिया कप में कप्तान के तौर पर ही सबसे ज्यादा बनाने का रिकॉर्ड धोनी के नाम ही है।

एशिया कप में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी: 

महेंद्र सिंह धोनी- 579 रन
सौरव गांगुली- 400 रन
रोहित शर्मा- 317 रन
मिस्बाह उल हक- 310 रन 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल