1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs ENG 3rd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 221 रन से हराया (DLS), सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप

AUS vs ENG 3rd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 221 रन से हराया (DLS), सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Nov 22, 2022 07:39 am IST,  Updated : Nov 22, 2022 04:39 pm IST

AUS vs ENG 3rd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के तीसरे वनडे में इंग्लैंड को DLS मेथड से 221 रनों से हराकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया।

Australia vs England- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैड Image Source : INDIA TV

AUS vs ENG 3rd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैच को DLS मेथड से 221 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ मेजबानों ने सीरीज में अंग्रेजों का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे मैच में कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 355 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने शतकीय पारियां खेली। इन दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 269 रनों की साझेदारी की। 356 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम को बारिश से बाधित मैच में 48 ओवर में 364 का टारगेट दिया गया। लेकिन जवाब में इंग्लैंड महज 31.4 ओवर में 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। मेजबानों के लिए सर्वाधिक 4 विकेट एडम जैम्पा ने चटकाए।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल