1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया, 5 रनों से जीता मैच

AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया, 5 रनों से जीता मैच

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Oct 28, 2023 10:17 am IST,  Updated : Oct 28, 2023 06:33 pm IST

Australia vs New Zealand: वर्ल्ड कप 2023 का 27वां मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले को कंगारू टीम ने सिर्फ 5 रनों से जीता।

aus vs nz- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड Image Source : PTI

Australia vs New Zealand: वर्ल्ड कप 2023 का 27वां मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच इस मैच का आयोजन धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में किया गया। जहां ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 रनों से हरा दिया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 388 रन बनाए हैं। जिसे न्यूजीलैंड चेज करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 383 रन ही बना सकी और ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच अपने नाम कर लिया। यह ऑस्ट्रेलिया की लगातार चौथी जीत है।   

मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: 

डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: 

डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल