1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs WI 1st Test Day 2 Highlights: ऑस्ट्रेलिया के 598/4 के जवाब में विंडीज 74/0, स्टंप्स तक 524 रन पीछे

AUS vs WI 1st Test Day 2 Highlights: ऑस्ट्रेलिया के 598/4 के जवाब में विंडीज 74/0, स्टंप्स तक 524 रन पीछे

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Dec 01, 2022 07:52 am IST,  Updated : Dec 01, 2022 04:59 pm IST

AUS vs WI 1st Test Day 2 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 598 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जवाब में विंडीज ने दूसरे दिन स्टंप्स तक बिना कोई विकेट गंवाए 74 रन बना लिए।

मार्नस लाबुशेन और...- India TV Hindi
मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ दोनों ने जड़ीं डबल सेंचुरी Image Source : TWITTER

AUS vs WI 1st Test Day 2 Highlights: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में जारी है। खेल के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 598 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। मेजबानों की ओर से मार्नस लाबुशने और स्टीव स्मिथ ने दोहरे शतक लगाए।  जवाब में विंडीज ने मजबूत शुरुआत की। कैरेबियाई टीम ने दूसरे दिन स्टंप्स तक बिना कोई विकेट गंवाए 74 रन बना लिए। खेल के खत्म होने तक क्रेग ब्रेथवेट 18 रन और शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे तेगनारायण चंद्रपॉल 47 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। फिलहाल वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से 524 रन पीछे हैं।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल