1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया ने WTC फाइनल के लिए स्क्वाड का किया ऐलान, इस खिलाड़ी की हुई 6 महीने बाद वापसी

ऑस्ट्रेलिया ने WTC फाइनल के लिए स्क्वाड का किया ऐलान, इस खिलाड़ी की हुई 6 महीने बाद वापसी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 13, 2025 08:59 am IST,  Updated : May 13, 2025 08:59 am IST

WTC 2023-25: ऑस्ट्रेलिया ने 11 से 15 जून तक लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण के फाइनल मुकाबले के लिए अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस खिताबी मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा।

Australia Cricket Team- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया की टीम को 11 से 15 जून तक इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल मुकाबला खेलना है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस खिताबी मैच के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी जहां तेज गेंदबाज पैट कमिंस संभालते हुए दिखाई देंगे तो वहीं पिछले 6 महीनों से बाहर ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन की वापसी हुई है। डब्ल्यूटीसी के तीसरे संस्करण में ऑस्ट्रेलियाई टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने लगातार दूसरी बार फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का किया है।

सैम कोंस्टास और जोश हेजलवुड को भी मिली जगह

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जो 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है उसमें पैट कमिंस जहां कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे तो वहीं पीठ की सर्जरी के बाद पूरी तरह फिट हो चुके ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन की भी वापसी की पुष्टि हो गई है। वहीं इस साल श्रीलंका के दौरे के दौरान बीच सीरीज से वापस देश लौटने वाले युवा ओपनिंग बल्लेबाज सैम कोंस्टास को भी ऑस्ट्रेलियाई टीम की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले की स्क्वाड में जगह दी गई है। इसके अलावा टीम में ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर ब्रेंडन डॉगेट को जगह मिली है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

ट्रैवलिंग रिजर्व - ब्रेंडन डॉगेट।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भी यही स्क्वाड रहेगी

ऑस्ट्रेलियाई टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण के फाइनल मुकाबले के बाद वेस्टइंडीज का दौरा करना है, जिसके लिए भी उनकी यही स्क्वाड हिस्सा लेगी। ऑस्ट्रेलिया का वेस्टइंडीज का दौरा 25 जून से शुरू होगा जिसमें पहले तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वहीं इसके बाद दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज भी होगी।

ये भी पढ़ें

संन्यास लेते ही ऐतिहासिक कीर्तिमान से चूक गए विराट कोहली, सिर्फ इतने रनों की थी जरूरत

IPL 2025 के शेड्यूल बदलने से पंजाब किंग्स के लिए अच्छी खबर! 11 साल बाद होने जा रहा ऐसा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल