1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते दूसरे एशेज टेस्ट से बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते दूसरे एशेज टेस्ट से बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 12, 2021 01:08 pm IST,  Updated : Dec 12, 2021 01:54 pm IST

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा एशेज टेस्ट एडिलेड में खेला जाना है और इस मुकाबले से पहले मेजाबन कंगारू टीम को बड़ा झटका लगा है।

ऑस्ट्रेलिया को लगा...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते दूसरे एशेज टेस्ट से बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा एशेज टेस्ट एडिलेड में खेला जाना है और इस मुकाबले से पहले मेजाबन कंगारू टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में हेजलवुड की जगह झाय रिचर्डसन को टीम में शामिल किया गया है।

जोश हेजलवुड ने गाबा में खेले गए पहले एशेज टेस्ट की पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में एक विकेट अपने नाम किया था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब दूसरा एशेज टेस्ट एडिलेड में 16 दिसंबर से खेला जाएगा जो डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। 

गौरतलब है कि एशेज सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच अगले महीने होबार्ट में खेला जाएगा। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह मैच 14 जनवरी से होबार्ट में खेला जाएगा और यह दिन रात्रि टेस्ट मैच होगा। होबार्ट पहली बार एशेज टेस्ट की मेजबानी करेगा। सीरीज का तीसरा मुकाबला मेलबर्न में 26 दिसंबर से जबकि चौथा मुकाबला 5 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल