1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शर्मनाक बाबर आजम, एक झटके में पहुंचे पांच साल पीछे, नेपाल के खिलाफ लगाई थी आखिरी सेंचुरी

शर्मनाक बाबर आजम, एक झटके में पहुंचे पांच साल पीछे, नेपाल के खिलाफ लगाई थी आखिरी सेंचुरी

 Published : Aug 13, 2025 10:40 am IST,  Updated : Aug 13, 2025 10:40 am IST

Babar: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में बाबर आजम एक बार फिर फ्लॉप रहे। उनके बल्ले से रन ही नहीं बन रहे हैं।

babar azam- India TV Hindi
बाबर आजम Image Source : AP

Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम इस वक्त अपने क्रिकेट करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खत्म हो गई है। बाबर आजम ने तीनों मैच खेले, लेकिन एक भी बार वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हर बार नाकामी ही हाथ लगी। अब तो बाबर का औसत भी वनडे में इतना गिर गया है, जो उन्हें करीब पांच साल पहले लेकर चल गया है। 

केवल एक ही मैच में बाबर आजम ने बनाए 47 रन

बाबर आजम के लिए वेस्टइंडीज का दौरा बहुत खराब रहा। पहले मैच में बाबर ने जरूर 47 रन बनाए, लेकिन वे काफी धीमी गति से आए थे। इसके बाद दूसरे वनडे में तो वे शून्य पर ही आउट हो गए। सीरीज के तीसरे मैच में बाबर आजम केवल 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस बार वक्त वनडे में बाबर आजम का औसत 54.23 का है।

सीरीज शुरू होने से पहले 55 का था बाबर का औसत

जब वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान वनडे सीरीज शुरू हुई थी, तब बाबर का औसत 55 के पार था, जो अब घट गया है। अगर आंकड़ों की ओर गौर करें तो करीब पांच साल बाद उनका औसत वनडे में 55 के नीचे गया है। दरअसल सीरीज के दूसरे मैच में ​जब बाबर डक पर आउट हुए थे, तभी औसत 55 के नीचे आ गया था। उम्मीद की थी कि वे तीसरे मैच में कोई बड़ी पारी खेलकर इसे ठीक कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। नवंबर 2020 के बाद पहली बार बाबर का औसत वनडे में 55 के नीचे गया है। 

नेपाल के खिलाफ बाबर ने लगाया था इससे पहले शतक

बाबर आजम को पाकिस्तान में बड़ा ​​क्रिकेटर माना जाता है, उनकी तुलना विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी से भी करने में भी कुछ लोग बाज नहीं आते। आपको शायद पता ही होगा कि जिस बाबर आजम को पाकिस्तान में इतना बड़ा खिलाड़ी माना जाता है, उसने पिछली 72 पारियों से कोई शतक नहीं लगाया है। और वे पारियां केवल वनडे की नहीं, बल्कि इंटनेशनल क्रिकेट की हैं। यानी वे केवल वनडे में ही फेल नहीं हो रहे हैं, किसी भी फॉर्मेट में उनसे रन नहीं बन रहे हैं। इससे पहले उन्होंने जो शतक लगाया था, वो भी नेपाल जैसी कमजोर टीम के खिलाफ आए थे। उसके बाद से लेकर अब तक वे एक अदद शतक के लिए तरस रहे हैं। 

वनडे टीम से भी हो सकती है बाबर आजम की छुट्टी

बाबर आजम इस वक्त पाकिस्तान के लिए केवल वनडे क्रिकेट ही खेल रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल की टीम से तो उनकी पहले ही छुट्टी हो चुकी है। अब वे एशिया कप खेलेंगे कि नहीं, ये अभी कहना मुश्किल है। अगर वे एशिया कप में नजर नहीं आए तो फिर वे जल्द मैदान पर दिखाई भी नहीं देंगे, क्योंकि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम आने वाले कुछ महीने तक केवल टी20 क्रिकेट ही खेलेगी। पिछले दो तीन साल से बाबर का बल्ला बिल्कुल खामोश है। देखना होगा कि कहीं वे वनडे टीम से भी तो बाहर ना हो जाएं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल