BAN vs NZ, ODI Series: न्यूजीलैंड की टीम बांग्लादेश दौरे पर हैं। दोनों टीमों के बीच ODI सीरीज खेली जा रही है, जो फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा मुकाबला 23 अप्रैल को चट्टोग्राम में खेला जाएगा। इस मैच के नतीजे से सीरीज के विजेता का फैसला होगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच T20I सीरीज खेली जाएगी, जिससे जुड़ीबड़ी खबर सामने आई है।
दरअसल, बांग्लादेश ने 27 अप्रैल से चट्टोग्राम में शुरू होने वाली T20 सीरीज के पहले दो मैचों के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि टीम ने शुरुआती मुकाबलों के लिए अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों को आराम देने का फैसला किया है। मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद और नाहिद राणा जैसे बड़े नामों को इस सीरीज के शुरुआती मैचों से बाहर रखा गया है, जिसके चलते बांग्लादेश नई तेज गेंदबाजी लाइन-अप के साथ उतरेगा।
32 साल के ऑलराउंडर की चमकी किस्मत
इस नई टीम में सबसे बड़ा आकर्षण ऑलराउंडर अब्दुल गफ्फार सकलैन हैं, जिन्हें पहली बार T20 इंटरनेशनल टीम में मौका मिला है। वह न सिर्फ गेंदबाजी बल्कि निचले क्रम में बल्लेबाजी से भी टीम को मजबूती दे सकते हैं। इसके अलावा युवा तेज गेंदबाज रिपन मंडल को भी टीम में शामिल किया गया है। डेथ ओवर्स में उनकी गेंदबाजी को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें मौका दिया है। 23 साल के रिपोन इससे पहले 2023 एशियन गेम्स में बांग्लादेश के लिए T20 मैच खेल चुके हैं।
2 मई को सीरीज का समापन
T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 अप्रैल को चट्टोग्राम में ही खेला जाएगा, जबकि अंतिम मैच 2 मई को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। फिलहाल बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच ODI सीरीज जारी है, जिसमें बांग्लादेश ने दूसरे मैच में शानदार वापसी करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में बराबरी हासिल की। अब देखना दिलचस्प होगा कि नई तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ बांग्लादेश T20 सीरीज में कैसा प्रदर्शन करता है।
T20I सीरीज का शेड्यूल
- पहला T20I: 27 अप्रैल 2026, चट्टोग्राम
- दूसरा T20I: 29 अप्रैल 2026, चट्टोग्राम
- तीसरा T20I: 2 मई 2026, ढाका
पहले दो T20I के लिए बांग्लादेश की टीम: लिटन दास (कप्तान), मोहम्मद परवेज हुसैन एमोन, तंजीद हसन, मोहम्मद सैफ हसन, शमीम हुसैन, तौहीद हृदोय, काजी नुरुल हसन सोहन, शाक महेदी हसन, नासुम अहमद, रिशाद हुसैन, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रिपोन मंडल, शैफ उद्दीन, अब्दुल गफ्फार सकलैन।
यह भी पढ़ें:
CSK के खिलाफ मैच से पहले मुंबई में शामिल हुआ धाकड़ खिलाड़ी, T20 वर्ल्ड कप में जीता था 4 POTM अवॉर्ड